रायगढ़. एक युवक ने मैट्रिमोनियल साइड से परिचय बनाकर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि विगत 2023 में मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी लखन कुमार पटनायक (37 वर्ष) निवासी भिलाईनगर जिला दुर्ग से हुई थी, जिसने स्वयं को रेलवे में जे.ई. बताकर शादी का भरोसा दिलाया। परिचय के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी लगातार विवाह का आश्वासन देता रहा। पीडि़ता के अनुसार 14 दिसंबर 2025 को आरोपी तमनार स्थित उसके घर पहुंचा, जहां परिजनों के बाहर होने का फायदा उठाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी आरोपी विवाह का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब परिजनों ने सगाई और विवाह की बात आगे बढ़ाई तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने से इंकार करते हुए कोर्ट मैरिज की बात कही। इससे मार्च 2026 में कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन भी दिया गया, लेकिन इसके बाद आरोपी ने संपर्क खत्म कर दिया और बाद में साफ तौर पर शादी से इंकार कर दिया। ऐसे में पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू किया। और एक टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये रायपुर रवाना किया गया, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार एवं अतुल सिदार की अहम भूमिका रही।
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मैट्रिमोनियल साइट से बनाया था परिचय



