NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चलती कार में लगी आग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > चलती कार में लगी आग
छत्तीसगढ़

चलती कार में लगी आग

चलती कार में लगी आग

lochan Gupta
Last updated: April 24, 2026 12:01 am
By lochan Gupta April 24, 2026
Share
3 Min Read

महासमुंद। जिले के सरायपाली क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पदमपुर रोड स्थित गुरु नानक चौक के पास अचानक कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक अंदेशा शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का जताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं नगर पालिका की दमकल वाहन ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। इस घटना से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई और कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि कार सवार खेम लाल साहू (पिता अंगार साहू) ग्राम दुलारपाली, सरायपाली का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रायगढ़ में भी उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह पेट्रोल लीक या इंजन में तकनीकी खराबी मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर शहर के कार्मेल स्कूल के पास स्थित आदित्य बिजनेस पार्क कॉम्पलेक्स के सामने खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई और बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल श्रीराम फाइनेंस में काम करने वाले किसी एजेंट की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सडक़ किनारे खड़ी थी तभी अचानक उसमें से धुआं उठने लगा और फिर आग की लपटें तेजी से फैल गईं। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि बाइक को बचा पाना संभव नहीं हो सका।
प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह पेट्रोल लीक या इंजन में तकनीकी खराबी मानी जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जिस जगह पर बाइक में आग लगी, उसके अगल-बगल में और भी कई गाडिय़ां थीं, लेकिन आग देखते ही मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह अपनी-अपनी गाडिय़ों को जलती हुई बाइक से दूर कर लिया, अन्यथा यहां और बड़ी घटना हो सकती थी।

You Might Also Like

जहां मतदान प्रतिशत कम वहां जागरूक करने घर घर दस्तक

बोर केबल चोरों का नेटवर्क ध्वस्त, 7 गिरफ्तार

खुदाई में निकले सिक्के अभी तक सार्वजनिक नहीं

रंग, हर्ष और उल्लास का पर्व होली आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की वर्षा करे : सीएम साय

जादू-टोने के शक में हेड-कॉन्स्टेबल समेत परिवार के ५ लोगों की हत्या

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राज्यपाल श्री डेका ने ली विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक
Next Article मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली अवैध : उपभोक्ता आयोग

खबरें और भी है....

बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 को
धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथी शावक का मिला शव
पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?