रायगढ़। शहर के प्रतिष्ठित फर्म किरोड़ीमल भीमसेन के संचालक भीमसेन अग्रवाल का हृदयाघात के कारण निधन 22 अपै्रल प्रात: 6 बजे उनके कार्मेल स्कूल रोड डीकॉट गली स्थित निवास स्थान पर हो गया। वे शहर के प्रतिष्ठित नागरिक के साथ-साथ एक समाज सेवी भी थे, अपने जीवन में उन्होंने समाज के हित के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान दिया।
90 के दशक में उनका निवास गौरी शंकर मंदिर चौक में हुआ करता था, पूरा शहर उन्हें भीम भाई के नाम से जानता था , वे अपने समय के काफी प्रभावशील और लोकप्रिय व्यक्ति भी रहे, पिछले कुछ वर्षों से उनका स्वास्थ खराब चल रहा था, उनकी अंतिम यात्रा कल दोपहर 1 बजे उनके निवास स्थान से निकाली गई, जिसमे बड़ी संख्या में शहर के सभी वर्गों के गणमान्य नागरिक शामिल हुए, उनका निधन से अग्रवाल समाज और शहर को एक अपूर्णीय क्षति पहुँची है। वो प्रतिष्ठित समाजसेवी अशोक अग्रवाल एव अंकुर अग्रवाल के पिता थे। अपने पीछे दोनों पुत्रों सहित पोते पोतियो से भरा भूरा परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए।
भीमसेन अग्रवाल का निधन



