NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा,मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा,मौत
रायपुर

ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा,मौत

कंपनी के सामने शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

lochan Gupta
Last updated: April 21, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta April 21, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक की मौके पर और दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना मंदिर हसौद थाना इलाके की है। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। मुआवजा देने की मांग की। कांग्रेस ने भी प्रदर्शन में बैठकर उनका समर्थन किया। जिसके बाद कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 5-5 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। 6 घंटे के विरोध प्रदर्शन के बाद परिजन शव लेकर लौट गए। बताया जा रहा है कि, अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की ट्रक ने युवकों को रौंदा था। थाना प्रभारी आशीष यादव के मुताबिक, गोलू यादव और राजू यादव रोज की तरह काम खत्म कर सिब्बल ग्रीन से अपने घर लौट रहे थे। सोमवार देर रात सरीखेड़ी के पास पहुंचे ही थे कि, तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सडक़ पर दूर जा गिरे। गोलू यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजू यादव ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
इस घटना के बाद सरीखेड़ी और अग्रसेन धाम चौक क्षेत्र की सडक़ सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही आम बात है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि, इस इलाके में कड़े ट्रैफिक नियम लागू किए जाएं और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

You Might Also Like

6 महीने तक जिलाध्यक्षों के काम की होगी निगरानी

कांग्रेस का घोषणापत्र 25 के बाद

थाने से भागे ड्रग्स तस्कर, फिर से तलाश में निकली पुलिस

राज्योत्सव स्थल का डिप्टी सीएम साव ने किया निरीक्षण

लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणास्रोत : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हिंदू संगठन ने लेंसकार्ट का चश्मा तोडक़र किया विरोध
Next Article जल संकट : कांग्रेस ने मटका लेकर राजधानी में किया प्रदर्शन

खबरें और भी है....

‘कलेक्टर से खजाना मंत्री तक’ सिविल सर्विस डे पर राजनीति में एंट्री
रोड से टोपी उठाने के दौरान हुआ हादसा, बाइक की ठोकर से ग्रामीण की मौत
बंगाल चुनाव को लेकर हावड़ा रुट की ट्रेनों में बढ़ी भीड़
किराए की कार में गांजा तस्करी, साढ़े 3 लाख के गांजा के साथ 3 तस्कर पकड़ाए, ओडिशा से लाकर बेचते थे
खड़ी बाइक में लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर खाक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कलेक्टर से खजाना मंत्री तक’ सिविल सर्विस डे पर राजनीति में एंट्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?