NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मंगेतर की प्रताडऩा से परेशान होकर युवती ने उठाया था आत्मघाती कदम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मंगेतर की प्रताडऩा से परेशान होकर युवती ने उठाया था आत्मघाती कदम
रायगढ़

मंगेतर की प्रताडऩा से परेशान होकर युवती ने उठाया था आत्मघाती कदम

जांच में सामने आया धोखा और मानसिक उत्पीडऩ, आरोपी मंगेतर केशव पटेल गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: April 19, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta April 19, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। विगत दिनों एक युवती ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली थी, जिसकी मर्ग जांच में पुलिस ने पाया कि उसका मंगेतर ही उसे धोखा देते हुए मानसिक रूप से परेशान कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाई थी, ऐसे में पुलिस ने आरोपी मंगेतर को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की एक एक युवती विगत 9 सितंबर 2025 को अपने घर में किटनाशक का सेवन कर खुदकुशी कर ली थी। जिससे पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने मृतिका (29 वर्ष) के परिजनों एवं पंचों के कथनों से यह तथ्य सामने आया कि युवती का विवाह मई 2025 में छाल थाना क्षेत्र के ग्राम चुहकीमार निवासी केशव पटेल से तय हुआ था और दिसंबर में विवाह होना प्रस्तावित था। ऐसे में शादी से ठीक एक सप्ताह पहले युवती ने अपने परिजनों को बताया था कि आरोपी उसे धोखा दे रहा है तथा उसका किसी अन्य युवती से प्रेम संबंध है, जिससे वह विवाह करना चाहता है। आरोपी द्वारा लगातार फोन कर युवती को मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जाता था, जिससे वह अत्यधिक तनाव में आने के कारण उसने विगत 09 सितंबर 2025 को जहर सेवन कर ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी ने उसी युवती से विवाह कर लिया, जिसके साथ उसके संबंध होने की जानकारी सामने आई थी। जांच में आरोपी द्वारा युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने एवं प्रताडि़त के मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकडकऱ पूछताछ की, जिसमें उसने युवती से विवाह तय होना और बातचीत की पुष्टि की, साथ ही यह भी स्वीकार किया कि उसकी पूर्व प्रेमिका से लगातार संपर्क बना हुआ था। आरोपी ने यह भी बताया कि घटना के दिन युवती ने उसे फोन कर जहर सेवन करने की जानकारी दी थी। पुलिस ने आरोपी से विवाह कार्ड जब्त कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया है।

You Might Also Like

स्टेशन के स्टालों में ओवरप्राइज पर बिक रहा खाद्य पदार्थ

तेज रफ्तार बाईक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत

युक्तियुक्तकरण से नकना प्राथमिक स्कूल की बदली तस्वीर, बच्चों की उपस्थिति में हुआ इजाफा

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन का सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भूमिपुत्र के कृषि भूमि पर सफेद जहर का साया
Next Article 128 गुम मोबाइल रिकव्हर कर पुलिस ने लौटाए

खबरें और भी है....

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने पर बिफरी भाजपा, 70 करोड़ महिलाओं की उम्मीदें टूटीं- सीएम साय
ट्रेलर की टक्कर से पोती की मौत, दादा गंभीर, शहर के सीएमएचओ तिराहा पर हुआ हादसा
वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या हुई 24
साले-भाभी की पिटाई से जीजा की हुई मौत
128 गुम मोबाइल रिकव्हर कर पुलिस ने लौटाए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने पर बिफरी भाजपा, 70 करोड़ महिलाओं की उम्मीदें टूटीं- सीएम साय
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?