NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ग्वालिनडीह में डॉक्टर अंबेडकर जयंती समारोह सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > ग्वालिनडीह में डॉक्टर अंबेडकर जयंती समारोह सम्पन्न
सारंगढ़

ग्वालिनडीह में डॉक्टर अंबेडकर जयंती समारोह सम्पन्न

दीनानाथ खूंटे ने गिनाए सरकार के जनकल्याणकारी कार्य

lochan Gupta
Last updated: April 15, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta April 15, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। भेड़वन-गुडेली मंडल के ग्राम ग्वालिनडीह में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खूंटे शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीनानाथ खूंटे ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की स्थापना के लिए समर्पित रहा है। उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहेब के आदर्शों को धरातल पर उतारते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सरकार द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि संविधान के प्रति सम्मान बढ़ाने हेतु 26 नवंबर को संविधान दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है, जिससे नई पीढ़ी बाबा साहेब के विचारों से जुड़ सके। इसके साथ ही बाबा साहेब से जुड़े महू, नागपुर, दिल्ली, मुंबई और लंदन स्थित स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित कर उनके जीवन और योगदान को सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना एवं आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने गरीब, दलित एवं वंचित वर्ग के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाया है।
शिक्षा के क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, कोचिंग योजनाओं और उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार किया गया है, जिससे उन्हें सशक्त बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। साथ ही, एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम को और अधिक सशक्त कर सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने का कार्य भी किया गया है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामेश्वर पूरी, मंडल महामंत्री श्यामकुमार टंडन, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज बसंत, रामगुलाल साहू, रोहित भारती, गुलाब पटेल, विजय पटेल, उदय राम पटेल, रामकुमार मनहर, अरुण रायकर, अनिल वारे, दशमत चौहान, उदल वारे, सूरज बंजारे, श्रीमती रमाबाई वारे, मालती भारती, निमबाई नीराला, वृंदा भारती, संगीता भारती, चुकबाई बंजारे सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

You Might Also Like

अग्रसेन जयंती पर स्वाद प्रतियोगिता

कौशल विकास यात्रा वाहन को विधायक लहरें ने दिखाई हरी झंडी

नपा पार्षद मयूरेश को नोटिस जारी

राम लला के दर्शन करने तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना

निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर में 100 मरीज हुए लाभान्वित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वैष्णव महासभा के विष्णु महायज्ञ में तमनार आयेंगे मुख्यमंत्री साय – विश्वनाथ बैरागी
Next Article केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अर्बन चैलेंज फंड’ योजना का किया शुभारंभ

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट हादसा, अब तक 20 की मौत, 36 लोग झुलसे, वेदांता मृतकों के परिजन को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी देगा
छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड
बिलासपुर में रायगढ़ की लॉ स्टूडेंट ने लगाई फांसी, पंखे से लटकी मिली लाश
खरसिया- फगुरम मार्ग पर हादसा, तेज रफ्तार कार ने मासूम को कुचला, हुई मौत
साइकिल सवार को ट्रक ने कुचला, घटना स्थल पर मौत, शादी कॉर्ड बांटने निकला था मृतक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट हादसा, अब तक 20 की मौत, 36 लोग झुलसे, वेदांता मृतकों के परिजन को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी देगा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?