सारंगढ। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के निवास में बिलासपुर लोक सभा के लोकप्रिय सांसद केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का शुभागमन हुआ उन्होंने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए कहा कि – डॉ अंबेडकर एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ नेता, दार्शनिक, लेखक अर्थशास्त्री, न्यायविद, बहु भाषाविद, धर्म दर्शन के सिद्धांत और एक समाज सुधारक थे जिन्होंने भारत में छुआछूत और सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस दौरान रमेश जालान ने कहा कि – डॉ अंबेडकर का जीवन स्वयं में एक संघर्ष गाथा है, एक अस्पृश्य माने जाने वाले परिवार में जन्म लेकर उन्होंने जो अपमान , भेद भाव और पीड़ा झेली वही उनके भीतर परिवर्तन का संकल्प बनकर उभरी। उन्होंने शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया और कोलंबिया विश्व विद्यालय तथा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान संसाधनों से उच्च शिक्षा प्राप्त कर यह सिद्ध किया कि – प्रतिभा किसी जाति या वर्ग की मोहताज नहीं होती। भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्व सुभाष जालान ने कहा कि – आज नया भारत, विकसित भारत और समृद्ध भारत की जो अवधारणा हमारे सामने है उसकी जड़े अंबेडकर की सोच नीतियों और संविधान में निहित है। इस अवसर पर भाजपा के संस्थापक सदस्य रमेश जालान ने मा मंत्री का स्वागत शाल एवं श्रीफल से किया। मंत्री जी के साथ में बिलासपुर से राकेश तिवारी भी थे । इस अवसर पर भी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष झाड़ूराम साहू, मंडल अध्यक्ष श्याम साहू,नपं के उपाध्यक्ष नारायण साहू, जिपं सदस्य प्रतिनिधि अनिल साहू, युवा मोर्चा से प्रमुख रूप से सोमू केसरवानी, बिट्टू साहू, उतरा कुमार साहू व अन्य उपस्थित रहे।



