रायगढ़। एक ही जमीन को दो बार बेचने के लिए सौदा कर 25 लाख से अधिक की रकम एडवांस लेने के मामले में पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत के बाद जब जांच-पड़ताल हुई तो मामला धोखाधड़ी कर ठगी का निकाला। जिसपर खरसिया पुलिस ने दो आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक छाल नवापारा निवासी अंजनी नायक ने खरसिया क्षेत्र के छोटे देवगांव निवासी नूतन पटेल से गत डेढ़ वर्ष पूर्व जमीन का सौदा किया था। सौदा के उपरांत नूतन पटेल व लक्ष्मण पटेल द्वारा अंजनी नायक से एडवांस के रूप में 25 लाख 14 हजार 322 रुपए लिए थे। बाद में अंजनी नायक को पता चला कि उक्त भूमि को नूतन पटेल व लक्ष्मण पटेल ने वर्ष 2020 में अवध राम पटेल को बेच दी है। जिसकी रजिस्ट्री भी की जा चुकी है। इस तरह दोनों ने मिलकर महिला को 25 लाख से अधिक का रकम का चूना लगा दिया। जिसके बाद अंजनी नायक ने पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को लिखित शिकायत कर पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच खरसिया थाना से कराई । जिसमें पाया गया कि आवेदिका अंजनी नायक एवं गवाहो, अनावेदक नूतन पटेल एवं लक्ष्मण पटेल को पुछताछ कर कथन लिया गया एवं प्रस्तुत दस्तावेज का अवलोकन किया गया पाया गया कि आरोपी नूतन पटैल द्वारा वादग्रस्त भूमि को वर्ष 2020 में अवधराम पटेल को बिक्री कर रजिस्ट्री किया गया था उक्त भुमि को पुन: बिक्री करने के लिये आवेदिका अंजनी नायक को आरोपी नूतन पटैल द्वारा दिनांक 04.12.2024 को भूमि विक्रय सौदा इकरारनामा तैयार कराया गया और वादग्रस्त भूमि के एवज में एडवांस रकम चेक, नगद एवं फोन पे से कुल 25,14,322/रुपयें आवेदिका अंजनी नायक से आरोपी नूतन पटैल प्राप्त किया हैं चुकि पूर्व की जमीन खरीदी बिक्री के बारे में लक्ष्मण पटेल को जानकारी थी जो आवेदिका के द्वारा एडवांस रकम लेनेदेन में भी शामिल रहा है इस प्रकार आरोपी नूतन पटैल एवं लक्ष्मण पटेल के द्वारा पूर्व में रजिस्ट्रीकृत भूमि को पुन: बिक्री का सौदा कर आवेदिका से रकम लेकर धोखाधड़ी किया गया हैं जो धारा 318 (4), 3(5) बीएनएस. के तहत अपराध घटित होने का साक्ष्य पाया गया है आरोपी नूतन पटैल एवं लक्ष्मण पटेल के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना उपरांत धोखाधड़ी के आरोप में दोनों आरेापी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जालसाजी कर महिला से ठग लिए 25 लाख एक ही जमीन को दो बार बेचने का प्रयास
धोखाधड़ी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार



