NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जशपुर पुलिस सख्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जशपुर पुलिस सख्त
जशपुरनगर

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जशपुर पुलिस सख्त

बिना नंबर प्लेट और मोडिफाइड वाहनों पर गिरी पुलिस की गाज

lochan Gupta
Last updated: April 13, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta April 13, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के कड़े निर्देशों के बाद, जिले भर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान छेड़ा गया है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।
जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को बिना नम्बर प्लेट वाले वाहनों, मोडिफाइड गाडिय़ों, ओवर स्पीड वाहन चालकों एवं स्टंट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बीते रात्रि को कोतवाली पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बिना नम्बर प्लेट, ओवर स्पीड, मोडिफाइड एवं नाबालिगों द्वारा संचालित कुल 22 मोटरसाइकिलों को पकड़ा गया।
कार्यवाही के दौरान 19 बिना नम्बर प्लेट वाले वाहन चालकों से उनके वाहन जप्त किए गये व दूसरे दिन वाहन में नंबर लिखाने के बाद ही उनके वाहनों का चालान करते हुवे कुल रू.5700 का जुर्माना वसूला गया, वहीं एक वाहन चालक को ओवर स्पीड में वाहन चलाते पाए जाने पर रू. 1000 का चालान किया गया। शेष 02 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही जारी है। पुलिस द्वारा चालकों को समझाइए दी गई कि अगर बिना नंबर के फिर पकड़े गये तो वाहन जप्त कर न्यायालय पेश किया जाएगा। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक के साथ-साथ पालकों के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जशपुर पुलिस द्वारा आम जनता से सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि सडक़ सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सामाचार बनाएं

You Might Also Like

शिक्षा को बढ़ावा देकर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है : सीएम साय

शादी का झांसा देकर दो युवकों ने किया युवती से अनाचार

राज्यपाल रमेन डेका ने सिकल सेल की रोकथाम पर दिया जोर

पर्यटन को बढ़ावा देने जशपुर जम्बूरी एक सार्थक प्रयास : कलेक्टर

सीएम साय ने गृह ग्राम बगिया में परिवार सहित डाला वोट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 2 सरपंच व 25 पंच पदों पर होगा उपचुनाव, निर्वाचन तैयारियां तेज
Next Article ऑपरेशन आघात : जशपुर और रायगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

खबरें और भी है....

नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज, सीएम साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ की सौगात
जालसाजी कर महिला से ठग लिए 25 लाख एक ही जमीन को दो बार बेचने का प्रयास
फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा
अवैध शराब पर आज भी बड़ी कार्रवाई, तमनार पुलिस ने गारे प्रिंसी ढाबा में रेड में पकड़ा 36 पाव देशी अंग्रेजी शराब जब्त, ग्राम कोलम में महिला से 40 लीटर महुआ शराब जब्त
केबल तार व लोहे का एंगल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज, सीएम साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ की सौगात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?