NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 2 सरपंच व 25 पंच पदों पर होगा उपचुनाव, निर्वाचन तैयारियां तेज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > 2 सरपंच व 25 पंच पदों पर होगा उपचुनाव, निर्वाचन तैयारियां तेज
जशपुरनगर

2 सरपंच व 25 पंच पदों पर होगा उपचुनाव, निर्वाचन तैयारियां तेज

5 मई 2026 को होगा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन, मतदाता सूची का हुआ प्रारंभिक प्रकाशन

lochan Gupta
Last updated: April 13, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta April 13, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव हेतु विस्तृत कार्यक्रम जारी किए गए थे। इसके अंतर्गत जशपुर जिले में भी पंचायत स्तर पर रिक्त पदों के लिए उपचुनाव कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिले में 2 सरपंच एवं 25 पंच पदों पर उपचुनाव कराया जाएगा। इस संबंध में द्वितीय चरण में 13 अप्रैल 2026 को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिओम द्विवेदी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा 42 तथा पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोग द्वारा उप निर्वाचन 2026 हेतु विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने से लेकर अंतिम प्रकाशन तक की समय-सारणी निर्धारित की गई है। निर्वाचन प्रक्रिया के प्रथम चरण में 23 मार्च 2026 तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति, प्रशिक्षण एवं प्रारंभिक तैयारियां पूर्ण की गईं। इसके पश्चात विधानसभा की अद्यतन मतदाता सूची प्राप्त कर उसे वार्डवार विभाजित करते हुए आवश्यक संशोधन एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से अद्यतन किया गया।
मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन के उपरांत आम नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की जा रही है। दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 (अपराह्न 3 बजे तक) निर्धारित की गई है। इसके पश्चात 23 अप्रैल तक उनका निराकरण किया जाएगा। इसके बाद संशोधन, विलोपन एवं परिवर्धन की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 05 मई 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

You Might Also Like

सीएमएचओ ने संतोषी बाई के घर जाकर उनके नवजात शिशु व मां का किया स्वास्थ्य जांच

जिले के प्रतिभावान बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा संकल्प

एसडीएम ने ली विभाग प्रमुखों की बैठक

विज्ञान का संतुलित उपयोग मानव प्रगति को सुरक्षित बनाता है : प्रेम प्रकाश सिंह

कुख्यात गौ-तस्कर समशेर अली रंगे हाथों गिाफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पांडुलिपि संरक्षण में आगे आने सीएम साय का प्रदेशवासियों से आह्वान
Next Article ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जशपुर पुलिस सख्त

खबरें और भी है....

नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज, सीएम साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ की सौगात
जालसाजी कर महिला से ठग लिए 25 लाख एक ही जमीन को दो बार बेचने का प्रयास
फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा
अवैध शराब पर आज भी बड़ी कार्रवाई, तमनार पुलिस ने गारे प्रिंसी ढाबा में रेड में पकड़ा 36 पाव देशी अंग्रेजी शराब जब्त, ग्राम कोलम में महिला से 40 लीटर महुआ शराब जब्त
केबल तार व लोहे का एंगल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज, सीएम साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ की सौगात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?