NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
रायगढ़

लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार

शिव शक्ति स्टील प्लांट में किराया राशि हड़पने का मामला, लंबे समय से फरार था आरोपी, मध्यप्रदेश के सिंगरौली से पकडक़र लाया गया, नगदी व मोबाइल जब्त

lochan Gupta
Last updated: April 11, 2026 2:47 am
By lochan Gupta April 11, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत थाना चक्रधरनगर पुलिस टीम ने शिव शक्ति स्टील प्लांट में लाखों रुपये का गबन कर फरार चल रहे ऑटोमोबाइल एक्जीक्यूटिव मैनेजर मनीष कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी विपुल माली, निवासी चिडीपाल कॉलोनी बोईरदादर द्वारा 03 सितंबर 2025 को थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि शिव शक्ति प्लांट में ऑटोमोबाइल एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत मनीष कुमार शर्मा को कंपनी के वाहनों की देखरेख एवं ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से वाहनों को चलवाकर किराया वसूलने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आरोपी ने 01 अप्रैल से 30 जून 2025 के बीच वाहनों से प्राप्त किराया कंपनी में जमा न कर स्वयं के बैंक खाते एवं नगद के रूप में प्राप्त कर करीब 11,35,861 की राशि का गबन कर लिया।
इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा ट्रांसपोर्टरों को कंपनी के वाहनों को किसी अन्य का वाहन बताकर चलवाया गया और फर्जी बिल्टी तैयार कर धोखाधड़ी की गई। रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में धारा 316(4), 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने लगातार स्थान बदल रहा था।
‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा आरोपी की पतासाजी के लिए पुन: तकनीकी जांच कर लोकेशन ट्रेस किया गया, जिसमें आरोपी के मध्यप्रदेश के सिंगरौली में छिपे होने की जानकारी मिली। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर सिंगरौली रवाना किया गया, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके पास से नगद राशि (800 रूपये) एवं एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपी मनीष कुमार शर्मा, निवासी मखदुमपुर थाना कोंच जिला गया (बिहार) को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

You Might Also Like

मनभावन रथ, भव्य बाजे-गाजे व आतिशबाजी के साथ निकली शोभा यात्रा

दो युवक ने जहर सेवन कर की खुदकुशी

गृहमंत्री अमित शाह से मिले शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के माता-पिता

शहर की बेटी डॉ परिधि ने एमडीएस में कीं यूनिवर्सिटी नागपुर में टॉप

अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान शिविर का सफल आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला
Next Article कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?