रायगढ़। खेत में दवा छिडक़ाव के दौरान एक युवक बेहोश हो गया था, जिसकी 12 दिन उपचार के बाद मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम भाठनपाली निवासी सुजीत प्रधान पिता स्व. नरहरि प्रधान (31 वर्ष) शराब पीने का आदी था। ऐसे में विगत 27 मार्च को सुबह उसने शराब के नशे में अकेले ही खेत में दवा का छिडक़ाव करने चला गया, लेकिन जब दोपहर तक घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन खोजबीन करते हुए खेत गए तो वह मेड़ पर अचेत हालत में पड़ा था। जिसे आनन-फानन में उसे अपेक्श अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सप्ताहभर उपचार के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं होने पर विगत पांच अप्रैल को डाक्टरों ने रेफर कर दिया, इससे बालाजी मेट्रो अस्पताल में भर्ती कर इलाज करा रहे थे। इस दौरान बुधवार को दोपहर को दोपहर करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने गुरुवार को मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद मर्ग जांच उपरांत ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
कीटनाशक के सेवन से युवक की मौत



