NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शादी में देरी होने पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने लगाई थी फांसी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शादी में देरी होने पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने लगाई थी फांसी
रायगढ़

शादी में देरी होने पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने लगाई थी फांसी

6 महीने पहले हुई थी सगाई, लडक़े ने पैसे मांगे, घरवालों ने बताई तंगी

lochan Gupta
Last updated: April 10, 2026 12:19 am
By lochan Gupta April 10, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने एक ही फंदे पर लटककर जान दे दी। दोनों की सगाई हो गई थी। शादी में देरी होने पर दोनों ने ऐसा कदम उठाया है। 8 अप्रैल को ग्राम एडूकला के जंगल में पेड़ पर लटकी दोनों की लाश मिली।
मामला छाल थाना क्षेत्र का है। परिजनों के मुताबिक, लडक़े ने अपने घरवालों से नई बाइक खरीदने 20 हजार लिए थे, लेकिन उसने 16 हजार खर्च कर दिए। शादी के लिए अलग पैसे मांग रहा था। आर्थिक रुप से कमजोर परिवार पैसे नहीं होने के कारण शादी के लिए रुका था। इसी बीच बच्चों ने ऐसा कदम उठा लिया।
परमेश्वरी अगरिया (20) रानीखेत की रहने वाली थी। रामकुमार अगरिया (25) भुंडीबाहरी का रहने वाला था। साल 2024 में एडू के रास्ते में नाले पर पुल बन रहा था। उसी समय रामकुमार मजदूरी पर जाता था, तभी उसकी मुलाकात परमेश्वरी से हुई। साल भर के अफेयर के बाद दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों के घर वाले भी मान गए थे। परमेश्वरी अगरिया (20) के पिता प्रताप सिंह अगरिया ने बताया कि करीब 6 महीने पहले लडक़े के घरवाले सगाई के लिए आए थे, तब दोनों की सगाई हुई। लेकिन उसके बाद शादी की बात आगे नहीं बढ़ाई, जबकि कई बार कहा गया। लडक़े का उनके घर आना-जाना था, लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अभी साफ नहीं है। बताया जा रहा है कि रामकुमार अगरिया ने नई बाइक लेने के नाम पर पैसे लिए थे। शादी के लिए वह अलग पैसा मांग रहा था, तो उसके घरवाले आर्थिक परेशानी की बात करने लगे।

You Might Also Like

हमारे पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में पेड़-पौधों की होती है अहम भूमिका- सुनील रामदास

पहली बार बिना विरोध लग रहा मीना बाजार

14 उद्योगों पर 10.51 लाख रुपये पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर पनप रहा आक्रोश

पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग पर काबू पाने के बताए कई तरीके

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लक्ष्मीपुर मटन मार्केट हटाने एबीव्हीपी का प्रदर्शन
Next Article जैन मंदिर में गूंजा नवकार महामंत्र

खबरें और भी है....

सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
प्रधान ट्रेडर्स व अग्रवाल खाद भंडार में कृषि विभाग की दबिश
पीडीएस चावल की तस्करी, 30 क्विं. चावल से भरी पिकअप पकड़ाई
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, 8 घायल, 3 गंभीर
मुखबिरी की शक पर डायल 112 के चालक की पिटाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?