NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पीएम जनमन योजना से बदली तस्वीर:, बिरहोर जनजाति तक घर-घर पहुंची स्वास्थ्य सेवा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पीएम जनमन योजना से बदली तस्वीर:, बिरहोर जनजाति तक घर-घर पहुंची स्वास्थ्य सेवा
रायगढ़

पीएम जनमन योजना से बदली तस्वीर:, बिरहोर जनजाति तक घर-घर पहुंची स्वास्थ्य सेवा

चार मोबाइल मेडिकल यूनिट बनी जीवन रेखा, सुदूर वनांचल में मिल रही समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं, हजारों लोगों को मिला लाभ, जांच से लेकर नि:शुल्क दवाई तक सब कुछ एक ही छत के नीचे

lochan Gupta
Last updated: April 8, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta April 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सुदूर वनांचल और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाली बिरहोर जनजाति के लिए अब स्वास्थ्य सेवाएं दूर नहीं रहीं। जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन योजना) के अंतर्गत जिले में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट्स ने स्वास्थ्य सुविधाओं को सीधे गांव-गांव तक पहुंचाकर एक नई मिसाल पेश की है।
राज्य स्तर से बिरहोर जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से चार मोबाइल मेडिकल यूनिट उपलब्ध कराई गई हैं। इन यूनिट्स को धरमजयगढ़, घरघोड़ा, लैलूंगा और तमनार विकासखंडों में संचालित किया जा रहा है, जिससे सुदूर ग्रामों में निवासरत जनजातीय परिवारों को उनके घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। प्रत्येक मोबाइल मेडिकल यूनिट में एक चिकित्सक, स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन तथा वाहन चालक की सुविधा उपलब्ध है। ये टीमें तय रोस्टर के अनुसार माह में 26 दिनों तक क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार सेवाएं प्रदान कर रही हैं। प्रतिदिन 20 से 30 मरीजों का उपचार किया जा रहा है, जिससे लोगों को समय पर इलाज मिल रहा है। इन यूनिट्स के माध्यम से सामान्य स्वास्थ्य परामर्श के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर, मलेरिया, टाइफाइड, हीमोग्लोबिन, प्रेग्नेंसी जांच एवं ब्लड ग्रुप जैसी विभिन्न जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की जा रही हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मार्च माह में 4 हजार से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया। इस दौरान 2318 मरीजों की बीपी जांच, 1768 मरीजों की रक्त जांच की गई तथा 4632 मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। वहीं फरवरी माह में भी 2 हजार से अधिक लोगों को इन सेवाओं का लाभ मिला। मोबाइल मेडिकल यूनिट्स की यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ा रही है, बल्कि जनजातीय समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी ला रही है। अब बिरहोर जनजाति के लोग समय पर जांच और उपचार प्राप्त कर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

You Might Also Like

रायगढ़ से चोरी हुई ट्रेलर के पुर्जे रायपुर मेंं मिले

ओपी ने मां अम्बे से किया समस्याओं के महिषा सुर के वध का आह्वान

294 कट्टा अवैध धान मंडी में खपाने से पहले ही धर दबोचा निरीक्षण दल ने

महाजैको के पर्यावरण स्वीकृति के खिलाफ प्रभावित गांवों में बैठक शुरू

यात्री बसों पर आरटीओ उडऩदस्ता की गिरी गाज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, लैलूंगा में आबकारी विभाग और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
Next Article कृष्णवल्लभ केशरवानी बने कसेर समाज के अध्यक्ष

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?