बिलासपुर। गुरुद्वारे के रागी ने एआई से महिलाओं की अश्लील फोटो बनाकर 20 लाख वसूली की है। धन गुरुनानक दरबार में मनिंदर सिंह कीर्तन सिखाता था, उसने कारोबारी की पत्नी और 18 साल की बेटी को शबद कीर्तन सिखाने के बहाने उनसे नजदीकियां बढ़ाई। बाद में दोनों की ्रढ्ढ से अश्लील फोटो जनरेट कर ब्लैकमेल करने लगा। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। आरोपी मनिंदर ने डर दिखाकर 20 लाख वसूल लिए, अब बदनाम करने धमकी देकर 20 करोड़ की डिमांड कर रहा है। पैसे नहीं देने पर वह तलवार लेकर कारोबारी के घर तक घुस गया था। पीडि़त परिवार की शिकायत के बाद वह अमृतसर भाग निकला है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं गुरुद्वारा कमेटी ने उसे निकाल दिया है।
पुलिस के अनुसार, कारोबारी परिवार की महिला अपने पति और बच्चों के साथ बिलासपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में रहती हैं। घर के पास स्थित गुरुद्वारा में पूजा और कीर्तन के दौरान उसकी पहचान रागी (कीर्तन सुनाने वाला) मनिंदर सिंह से हुई थी। वह मूलत: अमृतसर का रहने वाला है। मनिंदर सिंह ने पहले परिवार से नजदीकी बढ़ाई, फिर महिला और उसकी 18 साल की बेटी को शबद-कीर्तन सिखाने लगा। जिसके बाद मनिंदर ने परिवार के लोगों से उधार में पैसे लिए। लगातार कर्ज के नाम पर 5-10 हजार लेने लगा। जब परिवार के लोगों ने उसे पैसे देने से मना किया, तो उसने महिला को बदनाम करने की धमकी देना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने व्हाट्सएप ग्रुप में महिला के चरित्र पर आपत्तिजनक पोस्ट भी डाले। आरोप है कि, मनिन्दर सिंह ने एआई तकनीक के जरिए अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद परिवार को डराकर ब्लैकमेल करने लगा। उसकी हरकतों से डरकर परिवार ने किस्तों में करीब 20 लाख रुपए आरोपी को दे दिए।
मनिंदर सिंह की लगातार धमकियों से डरे परिवार ने 16 मार्च 2026 की रात अपना घर छोड़ दिया, जिसके बाद परिवार सहित रायपुर स्थित अपने मायके चली गई। वहां भी आरोपी ने उनका पीछा नहीं छोड़ा।
पीडि़ता के अनुसार, आरोपी कई बार फोन कर धमकी देता था कि वह हथियार लेकर घर आ जाएगा और पूरे परिवार को खत्म कर देगा। वह परिवार से 2 करोड़ की मांग करने लगा। मना करने पर मनिंदर सिंह रायपुर के तेलीबांधा स्थित घर पर तलवार लेकर पहुंच गया। उसने सभी को जान से मारने की धमकी दी। उस समय पति ने हाथ-पैर जोडक़र और तत्काल 2 लाख रुपए देकर जान बचाई। इसके बाद आरोपी की मांग और बढ़ती गई। वह 20 करोड़ रुपए तक की मांग करने लगा। लगातार धमकियों से परेशान परिवार मानसिक रूप से टूट गया और आत्महत्या तक का विचार आने लगा। मायकेवालों की मदद से उन्होंने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीडि़त परिवार ने घटना की रिपोर्ट रायपुर के तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शून्य में केस दर्ज कर बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में 6 अप्रैल को ट्रांसफर कर दिया है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 351(2) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर किया है।
वहीं, शिकायत के बाद गुरुद्वारा कमेटी ने मनिंदर सिंह को गुरुद्वारे से निकाल दिया है। जिसके बाद वह अमृतसर भाग गया। आरोप है कि, अब अमृतसर से लगातार कॉल कर परिवार को धमकी दे रहा है। फिलहाल, पुलिस की टीम मनिंदर सिंह की तलाश कर रही है। सिविल लाइन ञ्जढ्ढ एसआर साहू ने बताया कि मनिंदर सिंह अमृतसर का रहने वाला है। यहां कीर्तन भजन करने आता था। उस दौरान कुछ फोटो ग्राफी हुई थी, जिसे वह ्रढ्ढ से गलत ढंग से बनाकर ब्लैकमेल करने लगा था। आरोपी के खिलाफ वसूली का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
एआई से अश्लील-फोटो बनाकर वसूले 20 लाख
कारोबारी की पत्नी-बेटी को ब्लैकमेल कर मांगे 20 करोड़



