NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा व जुआ फड़ पर गिरी पुलिस की गाज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा व जुआ फड़ पर गिरी पुलिस की गाज
रायगढ़

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा व जुआ फड़ पर गिरी पुलिस की गाज

अलग-अलग मामले में 9 आरोपी पकड़ाए

lochan Gupta
Last updated: April 8, 2026 12:23 am
By lochan Gupta April 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। ऑनलाइन सट्टा और जुआ के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 06.04.2026 को खरसिया एवं कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए सट्टा और जुआ के मामलों में आरोपियों को पकडक़र वैधानिक कार्रवाई की गई है।
चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस को सूचना मिली थी कि खरसिया शहर में एक युवक मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट सट्टा नोट कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सिविल अस्पताल मेन रोड के सामने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी में उसके कब्जे से 02 मोबाइल (रियलमी 71 एवं सैमसंग गैलेक्सी ै24 अल्ट्रा) बरामद किए गए। मोबाइल जांच में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सट्टा लेन-देन, फोनपे ट्रांजैक्शन लिंक, तथा सट्टा आईडी-पासवर्ड से संबंधित डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए।
पूछताछ में संदेही ने सट्टा खाईवाल रवि राठौर द्वारा आईडी-पासवर्ड उपलब्ध कराकर सट्टा लिखना स्वीकार किया। मौके से नगद 3,300 रुपये एवं हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 सी 9780 जप्त की गई। पकड़ा गया संदेही किशोर (उम्र 17 वर्ष 6 माह) पाया गया, जिसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है। मुख्य आरोपी रवि राठौर फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, एएसआई उदय सिंह सिदार, आरक्षक साविल चंद्रा, किशोर राठौर, सिदार सिंह एवं मुकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कुल लगभग 1,13,000 रुपये की संपत्ति जप्त की गई।
8 जुआरी गिरफ्तार
इसी कड़ी में थाना साइबर एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोतरारोड़ चूना भ_ी क्षेत्र में जुआ रेड की कार्रवाई की गई। मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बाल्टी कारखाना के पास घेराबंदी कर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को मौके पर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों में राजेश देवांगन पिता नोहर प्रसाद देवांगन उम्र 55 साल साकिन कोतरारोड बैकुण्ठपुर, सुरेश कुमार साहू पिता तिलक राम साहू उम्र 44 साल साकिन कलमी थाना कोतरारोड, नरेश कुमार यादव पिता रामचरण यादव उम्र 45 साल साकिन बैकुण्ठपुर बाउली कुआ रायगढ थाना कोतवाली रायगढ, पदमबीर सिंह पिता स्व0 राजेन्द्र कुमार राज उम्र 42 साल साकिन कोतरारोड कल्लूपान ठेला के पास रायगढ, लक्ष्मण दास महंत पिता भग्गुदास महंत उम्र 39 साल साकिन कोतरारोड कल्लूपान ठेला के पास रायगढ, विनोद सिंह पिता जयचंद सिंह उम्र 60 साल साकिन बैकुण्ठपुर भुतबधानं तालाब के पास रायगढ थाना कोतवाली रायगढ, राजेश कुमार मिश्रा पिता गिरजा प्रसाद मिश्रा उम्र 48 साल साकिन कोतरारोड राजीवनगर दुध डेयरी के पास रायगढ, फुलंचद तिवारी पिता आर0आर0 तिवारी उम्र 72 साल साकिन रामभांठा संजय मैदार रायगढ शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे एवं फड़ से कुल 9,020 रुपये नगद, 08 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश एवं 05 मोटरसाइकिल जप्त की गई।

You Might Also Like

भरोसे का सम्मेलन को सफल बनाने कांगे्रस भवन में हुई बैठक

कोयला से भरा ट्रेलर पलटा, चालक की मौके पर हुई मौत

राज्य हज कमेटी के मेंबर गुलाम रहमान पहुंचे सारंगढ़

मास्टर चाबी से लॉक खोलकर करते थे बाइक चोरी

नगेंद्र नेगी बने जिला कांग्रेस (ग्रामीण) के नए अध्यक्ष

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article निर्माणाधीन मरीन ड्राइव का महापौर व निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण
Next Article स्कार्पियो से हो रही थी गौवंश की तस्करी, 6 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पाईंट, ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर सीएम साय ने पीएम मोदी से की चर्चा
आरटीई के तहत एडमिशन न देने पर मान्यता होगी रद्द
फर्जी बिल वाउचर से 32 लाख की ठगी, एक ही नंबर के कई वाउचर बनाकर किया फर्जीवाड़ा
अजय अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के सह सचिव
कोड़ातराई में प्रस्तावित एयरपोर्ट का विरोध तेज, जमीन अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन, 4 गांव के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पाईंट, ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर सीएम साय ने पीएम मोदी से की चर्चा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?