NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ
जशपुरनगर

खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ

लाखों कैश और मर्सिडीज कार के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: April 8, 2026 12:02 am
By lochan Gupta April 8, 2026
Share
2 Min Read

अभनपुर। पुलिस ने हाई-प्रोफाइल जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अभनपुर थाना क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए खेतों के बीच चल रहे जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे दो आरोपियों को पकड़ा, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वहीं मौके से 6 लाख से अधिक कैश, एक लग्जरी मर्सिडीज कार और आईफोन जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर ग्रामीण और धमतरी जिले की सीमा पर ग्राम टोकरो के पास खेतों में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और डीएसपी नवा रायपुर के नेतृत्व में अभनपुर थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
रेड कार्यवाही में राहुल सिंह (34 वर्ष), निवासी सेक्टर 10, भिलाई, रितेश कुमार (36 वर्ष), निवासी आनंद विहार, तेलीबांधा, रायपुर
को गिरफ्तार किया है। रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 6 लाख 34,000 रुपये नगद राशि, सीजी-07 सीयू-9944 नंबर की एक मर्सिडीज कार, 2 आईफोन और एक ताश की गड्डी जब्त की है। जब्त की गई इन सभी सामग्रियों की कुल कीमत लगभग 42.14 लाख रुपये आंकी गई है।

You Might Also Like

शराब के नशे में विवाद, हाथापाई में बुजुर्ग की मौत

कबाड़ व्यवसायियों पर पुलिस ने की कार्यवाही

सभी थाना क्षेत्रों में लगेगी चलित थाना, मौके पर किया जाएगा निराकरण

अवैध शराब परिवहन करते ड्राईवर, कंडक्टर एवं सप्लायर गिरफ्तार

ईमानदारी और मेहनत से विद्यार्थियों को कराया गया अध्यापन : विनोद गुप्ता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेलवे ट्रैक पार करना, बैठना, घूमना व सेल्फी लेना है जानलेवा
Next Article रेलवे द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

खबरें और भी है....

पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पाईंट, ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर सीएम साय ने पीएम मोदी से की चर्चा
आरटीई के तहत एडमिशन न देने पर मान्यता होगी रद्द
फर्जी बिल वाउचर से 32 लाख की ठगी, एक ही नंबर के कई वाउचर बनाकर किया फर्जीवाड़ा
अजय अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के सह सचिव
कोड़ातराई में प्रस्तावित एयरपोर्ट का विरोध तेज, जमीन अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन, 4 गांव के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पाईंट, ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर सीएम साय ने पीएम मोदी से की चर्चा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?