NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जमीन विवाद में टांगी मारकर युवक की हत्या
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जमीन विवाद में टांगी मारकर युवक की हत्या
रायगढ़

जमीन विवाद में टांगी मारकर युवक की हत्या

घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी की खोज में जुटी

lochan Gupta
Last updated: January 29, 2024 1:10 am
By lochan Gupta January 29, 2024
Share
4 Min Read

रायगढ़। जमीन विवाद को लेकर एकताल रोड में दिन-दहाड़े धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर आरोपी तक पहुंचने की युगत में लगी है, लेकिन देर शाम तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका था।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मूलत: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला युवक विशाल सिंह ठाकुर पिता शिव प्रसाद सिंह (35 वर्ष) विगत कुछ सालों से कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनारपारा में किराये में मकान में रहता था। जो रविवार की दोपहर करीब 12 बजे चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के मेडिकल कालेज के आगे एकताल रोड में एक जमीन पर जेसीबी से समतलीकरण करवाने के लिए गया था। वहीं बताया जा रहा है कि उक्त जमीन को लेकर इससे पहले भी विवाद हुआ था, इसके बाद भी जमीन का समतलीकरण कराने का करवा रहा था। इसी बीच आसपास गांव का एक युवक आया और पीछे से विशाल पर धारदार हथियार से एक के बाद एक ताबड़तोड हमला करते हुए बीच सडक़ में ही मौत के घाट उतार दिया। साथ ही घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। ऐसे में चक्रधरनगर पुलिस को सूचना मिली कि एकताल रोड में बीच सडक़ पर लहुलुहान हालत में एक युवक का शव पड़ा है। जिससे पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और उसके बारे में जानकारी एकत्र करने लगे, जिससे पता चला कि मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। ऐसे में पुलिस उसके परिजनों को सूचना दिया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को परिजनों के आने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर समतलीकरण चल रहा था, वह जमीन किसी ग्रामीण का था, जो पहले भी इसके लिए विवाद हुआ था। ऐसे में आज आरोपी अपने माता-पिता के साथ जंगल में लकड़ी काटने गया था, वहां से जब लकड़ी लेकर आ रहा था, तो देखा कि जमीन का समतलीकरण हुआ है और युवक वहीं पर है तो उसने आव देखा न ताव और पीछे से जाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूत्रों की माने तो मांझापारा के कुछ संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।
एकताल रोड में धारदार हथियार से एक युवक की हत्या हुई है। जिससे आरोपी को पकडऩे टीम बनाकर जांच किया जा रहा है। बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रशांत राव, टीआई चक्रधरनगर थाना

पूर्व में ढाबा संचालन करता था मृतक

प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक पहले शहर के उर्दना क्षेत्र में ढाबा संचालन करता था रविवार की सुबह विशाल मेडिकल कालेज रोड में स्थित किसी जमीन पर समतलीकरण करवा रहा था। इसी बीच अज्ञात लोगों के द्वारा उसकी हत्या कर दी गई है। मृतक के गले में धारदार हथियार के कई निशान मिले हैं पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You Might Also Like

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की शाखा औघड़ की मड़ई जिगना के नि:शुल्क नेत्र शिविर में 211 मरीजों को मिला लाभ

खरसिया के छोटे मुड़पार में हुआ समर कैम्प का आयोजन

सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर रायगढ़ में महर्षि वेदव्यास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

जिले का पहला पीएम जन औषधि केंद्र मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में हुआ शुरू

स्वच्छता सर्वेक्षण में करना होगा बेहतर प्रदर्शन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ऑल्टो कार से 11 किलो चांदी का ज्वेलरी कोतवाली पुलिस ने किया जब्त
Next Article तोड़ाराम जोगी स्मृति फुटबॉल में मूविंग स्टार का कब्जा

खबरें और भी है....

एनटीपीसी ठेकेदार के घर चोरों का धावा, 10 लाख नकद व महंगी स्कॉच ले उड़े बदमाश
केलो डैम का जलस्तर बढऩे से खोले गए 6 गेट, चक्रपथ डूबा
बकायादारों पर गिरी बिजली विभाग की गाज, 32 उपभोक्ताओं की कटी लाइन, 56 ने मौके पर जमा किए 14 लाख
जिले के स्कूलों में एचपीवी टीकाकरण महाअभियान तेज, बालिकाओं को मिल रहा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच
नवाचार से बदल रही शिक्षा की तस्वीर, उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान

Popular Posts

एनटीपीसी ठेकेदार के घर चोरों का धावा, 10 लाख नकद व महंगी स्कॉच ले उड़े बदमाश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?