NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छग को विकसित राज्य बनाने सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > छग को विकसित राज्य बनाने सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-सीएम साय
रायगढ़

छग को विकसित राज्य बनाने सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-सीएम साय

उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, रथ यात्रा के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा, समाज के रीति-रिवाज, उपलब्धियां पर आधारित सुविधा पत्रिका का हुआ विमोचन

lochan Gupta
Last updated: April 1, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta April 1, 2026
Share
7 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ के बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा आयोजित ‘उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा भगवान जगन्नाथ स्वामी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं ‘वन्दे उत्कल जननी’ के मधुर गायन के साथ हुआ।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वे यहां अतिथि के रूप में नहीं, बल्कि अपने परिवार के बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि रायगढ़ की जनता ने उन्हें 20 वर्षों तक सांसद के रूप में अपना भरपूर आशीर्वाद दिया है और वही स्नेह उन्हें आज भी मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे बीच ‘रोटी-बेटी’ का अटूट रिश्ता है। उन्होंने कहा कि जशपुर के कुनकुरी से लेकर छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों तक बड़ी संख्या में लोग उडिय़ा बोलते हैं। देवभोग-गरियाबंद में आज भी महाप्रसाद के रूप में भात मिलता है और छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में रथ यात्रा का आयोजन होता है। यह रिश्ता सदियों पुराना है। उन्होंने रायपुर में निर्मित भव्य जगन्नाथ मंदिर का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने समाज की बहुप्रतीक्षित पत्रिका ‘सुविधा’ का विमोचन किया, जिसमें समाज के रीति-रिवाज, उपलब्धियां और संपर्क नंबर संकलित हैं। समाज की मांग पर उन्होंने जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की तथा मंदिर जीर्णोद्धार और अन्य मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।
शासन की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी गई है, जिनमें से 8 लाख आवास रिकॉर्ड समय में पूर्ण किए गए हैं। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है और 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है, जिससे प्रदेश खुशहाली की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा रामलला दर्शन योजना शुरू किया गया है। इस योजना के तहत अब तक लगभग 42 हजार श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर भगवान रामलला के दर्शन कर चुके हैं। योजना के माध्यम से आम नागरिकों को सुगम एवं व्यवस्थित रूप से तीर्थ दर्शन का अवसर मिल रहा है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को भी पुन: प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान की जा रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का लाभ उपलब्ध कराना तथा उनकी आस्था को सशक्त करना है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मांतरण कराने वालों के विरुद्ध कठोर कानून का बिल पास किया गया है, जिसमें कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इससे अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगेगी। बस्तर का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और जवानों के अदम्य में साहस से सरकार ने नक्सलियों के प्रभाव को समाप्त करने में सफलता पाई है और अब वहां नियद नेल्लानार के तहत सडक़, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं तेजी से पहुंच रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में विभिन्न विभागों में 20 से 25 हजार भर्तियां की गई हैं। चयन मंडल का गठन कर पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिससे युवाओं को बिना किसी भेदभाव के अवसर मिल रहे हैं। पीएससी गड़बड़ी की उच्च स्तरीय जांच कराई गई है और ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से भ्रष्टाचार पर नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य वन एवं खनिज संपदा से समृद्ध है। वन उत्पादों के वैल्यू एडिशन के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल से राहत देने के लिए बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 शुरू की है। इसका उद्देश्य लंबे समय से लंबित बिजली बिल का भुगतान आसान किस्तों में करने का अवसर देना है। योजना के तहत बकाया बिल पर लगने वाले सरचार्ज में राहत या छूट दी जाती है। साथ ही आसान किस्तों में भुगतान करने का विकल्प दिया गया है। इसका लाभ लेने के लिए सीएसपीडीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी बिजली कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज की 8 प्रतिभाओं श्रीतनु गुरु, अजय गुप्ता, डॉ.रोशन कुमार होता, कु.उन्नति मिश्रा, अपूर्वा गुरु, अनन्या गुरु, नंद किशोर सतपथी एवं निशांत नामदेव को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर झारसुगुड़ा विधायक टंकाधर त्रिपाठी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, अरूणधर दीवान, गुरूपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, जगन्नाथ पाणिग्राही, रत्थू गुप्ता, सुभाष पाण्डेय, जिला उत्कल विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश मिश्रा सहित समिति के सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं उपस्थित रहे।

सीएम साय ने राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति, रायगढ़ द्वारा आयोजित उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे।

You Might Also Like

मारुति वैन में भरी थी 580 लीटर अवैध शराब

शरद पूर्णिमा मेला देखने गई नाबालिग से गैंगरेप

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रथम कामकाजी एवं परिचात्मक बैठक संपन्न

प्रदेश में नमीयुक्त हवा के आगमन से हल्की वर्षा की संभावना

सडक़ पर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, भीड़ बनाती रही वीडियो

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल उद्घाटन

खबरें और भी है....

छग को विकसित राज्य बनाने सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-सीएम साय
खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल उद्घाटन
आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही
जिले को मिली 11 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस
आज से लागू हुआ नया आयकर अधिनियम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?