NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खम्हार के जुआ फड़ों में पुलिस की दबिश, 6 जुआरियों से 1.13 लाख रुपए जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खम्हार के जुआ फड़ों में पुलिस की दबिश, 6 जुआरियों से 1.13 लाख रुपए जब्त
रायगढ़

खम्हार के जुआ फड़ों में पुलिस की दबिश, 6 जुआरियों से 1.13 लाख रुपए जब्त

lochan Gupta
Last updated: August 11, 2026 12:27 am
By lochan Gupta August 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में धरमजयगढ़ पुलिस ने 08 अगस्त की रात्रि ग्राम खम्हार में दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश देकर 6 आरोपियों को 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़ा।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम खम्हार में अभय गुप्ता के मकान के पीछे खुले स्थान पर कुछ लोग ताश पत्ती से रुपये दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश दी। पहले फड़ से लवकुश डाठिया पिता धजाराम राठिया उम्र 28 वर्ष, अभय गुप्ता पिता संजय गुप्ता उम्र 22 वर्ष एवं रामलाल चौहान पिता प्रधान चौहान उम्र 30 वर्ष, सभी निवासी खम्हार, को पकड़ा गया। इनके फड़ एवं कब्जे से क्रमश: 700 एवं 580, 850 एवं 610 तथा 950 एवं 750, कुल 5,390 नगद, 52 पत्ती ताश तथा फड़ के पास से 4,440 नगद एवं मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 बीडी 9417 कीमत 40,000, कुल 44,440 की जप्ती की गई।
इसी दौरान पुलिस टीम ने दूसरे जुआ फड़ पर भी कार्रवाई करते हुए प्रदीपक राठिया पिता दीर्पन सिंह उम्र 19 वर्ष, सोधन राठिया पिता पुनीराम राठिया उम्र 18 वर्ष एवं विनय भारद्वाज पिता सोनाउराम उम्र 30 वर्ष, सभी निवासी खम्हार, को जुआ खेलते पकड़ा। इनके फड़ एवं कब्जे से क्रमश: 800 एवं 650, 600 एवं 620 तथा 900 एवं 580, कुल 4,150 नगद, 52 पत्ती ताश तथा फड़ के पास से 4,150 नगद, सीटी 110 मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 एआर 1394 कीमत 40,000 एवं हीरो होंडा स्प्लेंडर बिना नंबर कीमत 25,000, कुल 69,150 की जप्ती की गई।
इस प्रकार दोनों जुआ फड़ों से पुलिस ने कुल 8,590 नगद राशि, 3 मोटरसाइकिलें एवं 52-52 पत्ती ताश जप्त करते हुए कुल 1,13,590 की जप्ती की है। आरोपियों के विरुद्ध थाना धरमजयगढ़ में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही आरोपियों के विरुद्ध पृथक से धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया गया।

You Might Also Like

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों और किशोर-किशोरियों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा

सडक़ किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा बाइक सवार, मौत

जिले की बेटी जिज्ञासा ने बनारस में लहराया परचम

नाबालिग को झांसा देकर भगा ले जाने के बाद दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शाला प्रवेश उत्सव के संबंध में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article टूल्लू पंप चोरी के आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
Next Article बागमुड़ा तालाब को पुन: गंदा करने की साजिश?, विकास विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर उठे गंभीर सवाल

खबरें और भी है....

युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
पार्षद पति-पुत्र की व्यवस्था खत्म, अधिसूचना जारी
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा, वित्तमंत्री ओपी चौधरी की प्रदेशवासियों से अपील
बरामदे में हो रही हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई
डगभौना जंगल में मवेशी काटने वाले 8 पकड़ाए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?