रायगढ़। एक्साइज ड्यूटी कम किए जाने पर मुख्यमंत्री साय द्वारा मोदी सरकार का आभार व्यक्त किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इसे चाटुकारिता निरूपित किए जाने पर ओपी चौधरी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आपकी इन्हीं ओछी हरकतों की वजह से जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है।

किसी भी मसले में जनता जनार्दन को गुमराह करने से पहले भूपेश बघेल को अपना इतिहास याद करने की सलाह देते हुए वित्त मंत्री ओपी ने कहा कोविड जैसी राष्ट्रीय आपदा के समय जब पूरी दुनिया संकट से जूझ रही थी और लोग आर्थिक मुश्किलों में थे, तब आपकी कांग्रेस सरकार ने छग में पेट्रोल पर वैट बढ़ाकर आपदा को अवसर बनाकर जमकर वसूली की थी। आज जब दुनिया युद्ध और वैश्विक हालात के कारण महंगे तेल से जूझ रही है, तब केवल भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों को मूल्य वृद्धि के बोझ से बचाने के लिए एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला लिया है।लेकिन आम जनता की मिलने वाली राहत से कांग्रेस की तकलीफ है। एक्साइज कम किए जाने से पेट्रोल की मूल्य वृद्धि रुक गई और कांग्रेस से रोने का अवसर भी छीन लिया गया । आपकी सत्ता के समय में आपदा वसूली का अवसर थी, जबकि मोदी जी के नेतृत्व में संकट आने पर भी आम जनता को राहत देने का निर्णय लिया गया है।



