रायगढ़। विपरीत वैश्विक परिस्थितियों के बीच, जन-जन की चिंता मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है यह उन्होंने साबित किया है। महामंत्री विकास केडिया ने कहा ये बदले भारत की तस्वीर है। युद्ध के मद्देनजर देश दुनिया में पेट्रोलियम की दरों में 30त्न से 40त्न तक वृद्धि की गई है।ईरान-इजरायल युद्ध के बाद कई देशों में पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हुई है। जिसमे नाइजीरिया में 39.5त्न,लाओस में 32.9त्न वियतनाम में 31.8त्न, ऑस्ट्रेलिया में 31.8प्रतिशत फिलीपींस में 28.80त्न,पेरू में 27.80त्न पाकिस्तान में 24.40त्न अमेरिका में 23.60त्न सिंगापुर में 20.50त्न हुई जबकि भारत में अभी तक पेट्रोल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।वहीं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल आर्थिक प्रबंधन के कारण भारत में ईंधन की कीमतों में ऐतिहासिक कटौती की गई है। यह कदम न केवल महंगाई पर लगाम लगाएगा, बल्कि आम जनता को सीधी राहत भी प्रदान करेगा। जन हितैषी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुई भाजपा नेता विकास ने कहा विपत्ति के कठिन समय पर जनता के दुख दर्द को समझते हुए मूल्य वृद्धि का भोज जनता पर डालने की बजाय सरकार के खजाने का मुंह जनता के लिए खोल दिया है।



