NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धान उपार्जन केन्द्र में बड़ा गड़बडझाला, दूसरों की जमीन पर धान बेचने का मामला उजागर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > धान उपार्जन केन्द्र में बड़ा गड़बडझाला, दूसरों की जमीन पर धान बेचने का मामला उजागर
रायगढ़

धान उपार्जन केन्द्र में बड़ा गड़बडझाला, दूसरों की जमीन पर धान बेचने का मामला उजागर

lochan Gupta
Last updated: March 24, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta March 24, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। एक ओर किसान अपना धान नहीं बिकने की पीड़ा लेकर हाईकोर्ट की शरण में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते रहे हैं, तो दूसरी ओर सरकारी तंत्र की जमीनी हकीकत पूरी व्यवस्था पर सवालों की बौछार कर रही है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर ने सक्ती जिला प्रशासन और सहकारी समिति को स्पष्ट निर्देश देते हुए किसान का शेष 84 क्विंटल धान 30 दिनों के भीतर खरीदने का आदेश दिया है। न्यायालय की सख्त टिप्पणी रही कि नियमों की आड़ में किसी भी किसान का नुकसान स्वीकार्य नहीं होगा।
लेकिन वहीं रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ तहसील अंतर्गत दुर्गापुर उपार्जन केंद्र से धान खरीदी व्यवस्था में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने न केवल प्रशासनिक व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि पूरे तंत्र की कार्यशैली को कटघरे में ला खड़ा किया है।
दस्तावेज सत्यापन मामले के अनुसार, ग्राम उदउदा के किसान महेंद्र यादव, रामचरण यादव (00034) (धरमजयगढ़ 01) के नाम पर एकीकृत किसान पोर्टल में कुल 36.0250 हेक्टेयर भूमि का पंजीयन दर्ज किया गया है। जबकि वास्तविक धान सत्यापन मात्र 3.0250 हेक्टेयर में ही किया गया। यह अंतर अपने आप में संदेह को जन्म देता है और पूरे प्रकरण को संदिग्ध बना देता है। वहीं सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पंजीयन में शामिल कुछ खसरा नंबर ऐसे हैं, जो दस्तावेज अनुसार वन अधिकार पट्टा के अंतर्गत अन्य व्यक्तियों के नाम पर दर्ज हैं। खसरा नंबर 452-4 (0.4300 हेक्टेयर) राजू पिता मोहित (मझवार) के नाम दर्ज और खसरा नंबर 927-10 (0.8000 हेक्टेयर) तिलासो अमरसाय मझवार के नाम दर्ज है, लेकिन इसके बावजूद, इन जमीनों पर भी महेंद्र यादव रामचरण यादव के नाम से धान विक्रय किया गया। वहीं दूसरी तरफ सवाल यह उठता है कि आखिर किस आधार पर दूसरे भू-स्वामियों की जमीन को अपने नाम पर दर्शाकर पंजीयन कराया गया? यह मामला केवल एक तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि एक सुनियोजित गड़बड़ी की ओर इशारा करता है, जिसमें संभवत: जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से पूरे सिस्टम को ही दरकिनार कर दिया गया।

You Might Also Like

पारदर्शी धान खरीदी नीति से किसानों में उत्साह-‘तुहर टोकन’ ऐप से घर बैठे मिल रही सुविधा

चेक डैम में डूबे मछूआरे की तीसरे दिन मिली लाश

नमी का आगमन होते ही अधिकतम तापमान में आई गिरावट

भगवान परशुराम मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन

नायक परिवार का समूचा जीवन आम जनमानस की सेवा में समर्पित-विधायक प्रकाश नायक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ऑनलाइन सट्टा पर बैक टू बैक कार्रवाई, धरमजयगढ़ व कोतवाली क्षेत्र से 2 गिरफ्तार
Next Article बिलासपुर के कोनी में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत

खबरें और भी है....

बिलासपुर के कोनी में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत
धान उपार्जन केन्द्र में बड़ा गड़बडझाला, दूसरों की जमीन पर धान बेचने का मामला उजागर
ऑनलाइन सट्टा पर बैक टू बैक कार्रवाई, धरमजयगढ़ व कोतवाली क्षेत्र से 2 गिरफ्तार
दहशतगर्दों पर चला पुलिस का डंडा, 6 लोगों को आम्र्स एक्ट के तहत भेजा जेल
बुलेट चोर गिरोह पुलिस हत्थे चढ़ा, 3 बुलेट बरामद, 5 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बिलासपुर के कोनी में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?