NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऑनलाइन सट्टा पर बैक टू बैक कार्रवाई, धरमजयगढ़ व कोतवाली क्षेत्र से 2 गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ऑनलाइन सट्टा पर बैक टू बैक कार्रवाई, धरमजयगढ़ व कोतवाली क्षेत्र से 2 गिरफ्तार
रायगढ़

ऑनलाइन सट्टा पर बैक टू बैक कार्रवाई, धरमजयगढ़ व कोतवाली क्षेत्र से 2 गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: March 24, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta March 24, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में ऑनलाइन सट्टा एवं जुआ के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में धरमजयगढ़ एवं कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
धरमजयगढ़ पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि मस्जिदपारा के पीछे रहने वाला विरेन्द्र मिश्रा अपने मोबाइल फोन के माध्यम से व्हाट्सएप पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में टीम द्वारा दबिश दी गई, जहां आरोपी ’विरेन्द्र मिश्रा (36 वर्ष)’ पिता टिकादत्त मिश्रा निवासी मस्जिदपारा, थाना धरमजयगढ़ को मोबाइल में सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया। जांच में उसके मोबाइल पर विभिन्न व्यक्तियों से अंकों एवं रकम का लेन-देन पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल एवं फोन पे के माध्यम से सट्टा खिलाना स्वीकार किया। आरोपी से 01 नग मोबाइल फोन एवं ?870 नगद जब्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
वहीं कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ढिमरापुर पुरानी बस्ती निवासी श्यामलाल भास्कर अपने मोबाइल के माध्यम से सट्टा पट्टी नामक जुआ संचालित कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी श्यामलाल भास्कर (55 वर्ष) पिता राम प्रसाद भास्कर निवासी ढिमरापुर पुरानी बस्ती, थाना कोतवाली को मोबाइल में व्हाट्सएप के जरिए सट्टा संचालित करते पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने सहनावाज मालिक उर्फ सानु के माध्यम से सट्टा संचालित करना एवं कमीशन प्राप्त करना स्वीकार किया। आरोपी से एक मोबाइल फोन, 1750 नगद एवं सट्टा पट्टी लिखित कागज जब्ती की गई है।
थाना कोतवाली आरोपी श्यामलाल भास्कर और सहनावाज मालिक उर्फ सानु के विरूद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6(क), 7(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार आरोपी श्यामलाल भास्कर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी सहनावाज मालिक उर्फ सानु फरार है। दोनों मामलों में डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

बहुफसली खेती अपनाने से पोषण व आमदनी में होगा सुधार-कलेक्टर

‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर

ओ.पी.फैक्टर बना भाजपा की महा-विजय का निर्णायक कारण

77वें स्वतंत्रता दिवस पर आरके किड्स टैलेंट रनवे 2024 का होगा आयोजन

राजामहल में घुसा 5 फीट लंबा सांप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दहशतगर्दों पर चला पुलिस का डंडा, 6 लोगों को आम्र्स एक्ट के तहत भेजा जेल
Next Article धान उपार्जन केन्द्र में बड़ा गड़बडझाला, दूसरों की जमीन पर धान बेचने का मामला उजागर

खबरें और भी है....

बिलासपुर के कोनी में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत
धान उपार्जन केन्द्र में बड़ा गड़बडझाला, दूसरों की जमीन पर धान बेचने का मामला उजागर
ऑनलाइन सट्टा पर बैक टू बैक कार्रवाई, धरमजयगढ़ व कोतवाली क्षेत्र से 2 गिरफ्तार
दहशतगर्दों पर चला पुलिस का डंडा, 6 लोगों को आम्र्स एक्ट के तहत भेजा जेल
बुलेट चोर गिरोह पुलिस हत्थे चढ़ा, 3 बुलेट बरामद, 5 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बिलासपुर के कोनी में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?