जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 में जशपुर जिले के प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में पदक प्राप्त कर जशपुर जिले को गौरवांवित किया है। उक्त आयोजिन 21 मार्च से 23 मार्च 2026 तक सरगुजा जिले के अंबिकापुर में आयोजित किया गया।
जिसमें जशपुर जिले के कुल 443 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों में 17 स्वर्ण पदक, 20 रजत पदक व 16-कांस्य पदक प्राप्त किया।
विजेता प्रतिभागियों की जानकारी निम्नानुसार है –
100 मीटर दौड़ – 2 स्वर्ण पदक, 400 मीटर दौड़ – 1 कांस्य पदक, 4म100 मीटर रिले रेस – 2 रजत पदक, लंबी कूद 1 कांस्य पदक ऊंची कूद 1 स्वर्ण पदक, 1 कांस्य पदक, गोला फेंक 1 रजत पदक, तवा फेंक स्वर्ण पदक,2 रजत पदक, भाला फेंक 1 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक तीरंदाजी 30 मीटर एकल – 1 रजत पदक, 2 कांस्य पदक, तीरंदाजी 30 मीटर दलीय 1 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक बैडमिंटन एकल 1 कांस्य पदक बैडमिंटन युगल 3 कांस्य पदक, फुटबॉल -1 स्वर्ण पदक, 2 कांस्य पदक हॉकी 4 स्वर्ण पदक कुश्ती 2 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक, 1 कांस्य पदक कराते – 2 रजत पदक, 1 कांस्य पदक, कबड्डी – 1 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक खो-खो – 3 स्वर्ण पद, व्हॉलीबॉल – 1 कांस्य पदक, बास्केटबॉल 2 कांस्य पदक शामिल हैं।
सरगुजा ओलंपिक में जशपुर के खिलाडिय़ों ने 17 स्वर्ण पदक 20 रजत पदक और 16 कांस्य पदक जीतकर जिले को किया गोरवांन्वित
जिले के 443 खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिता में हुए शामिल



