NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ढिलाई और संरक्षण नीति का परिणाम है नशे का कारोबार : अशोक अग्रवाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ढिलाई और संरक्षण नीति का परिणाम है नशे का कारोबार : अशोक अग्रवाल
रायगढ़

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ढिलाई और संरक्षण नीति का परिणाम है नशे का कारोबार : अशोक अग्रवाल

जिले में दोबारा अफीम की खेती पकड़े जाने पर कांग्रेस की भूमिका है संदिग्ध

lochan Gupta
Last updated: March 24, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta March 24, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में एक बार फिर बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती पकड़े जाने की घटना ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। भाजपा ने इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि यह स्थिति पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ढिलाई और संरक्षण नीति का परिणाम है।
भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने कहा कि अफीम की खेती कोई एक दिन या एक सीजन में खड़ी नहीं होती, बल्कि इसके पीछे लंबे समय तक मिली छूट और संरक्षण की भूमिका होती है। वर्ष 2018 से 2023 तक कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में नशे के कारोबार को जिस प्रकार बढ़ावा मिला, उसी का नतीजा आज सामने आ रहा है। पिछली कांग्रेस सरकार ने युवाओं को नशे की लत में धकेलने का माहौल तैयार किया और हमारे राज्य को ‘उड़ता छत्तीसगढ़’ बनाने की दिशा में काम किया। लेकिन, प्रदेश की जागरूक जनता ने उनके इन खतरनाक मंसूबों को समय रहते समझ लिया और लोकतांत्रिक तरीके से उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। अफीम की अवैध खेती पकडऩे के साथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। ऐसे में कांग्रेस का इस मुद्दे पर बयान देना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह उनकी दोहरी मानसिकता को भी उजागर करता है।
अशोक अग्रवाल ने साफ शब्दों में स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। छत्तीसगढ़ को नशामुक्त और सुरक्षित बनाना बीजेपी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए, क्योंकि जिस समस्या को उन्होंने जन्म दिया, आज उसी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई भाजपा सरकार लड़ रही है। प्रदेश की जनता यह भली-भांति जानती है कि नशामुक्त, सुरक्षित और सशक्त छत्तीसगढ़ केवल भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है।

You Might Also Like

प्रेम संबंध के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वित्त मंत्री ने आई.सी.ए.आई. के रायगढ़ ब्रांच का किया लोकार्पण

रायगढ़ स्टेडियम में जल्द प्रारंभ होगा ओपन बैडमिंटन एवं बॉक्स क्रिकेट

ढिमरापुर बाइपास में बाइक से गिरकर युवक की मौत

एनटीपीसी लारा ने परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के साथ की बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी-रवींद्र गबेल बने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष
Next Article पी एम श्री आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खरसिया का शैक्षिक भ्रमण

खबरें और भी है....

बिलासपुर के कोनी में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत
धान उपार्जन केन्द्र में बड़ा गड़बडझाला, दूसरों की जमीन पर धान बेचने का मामला उजागर
ऑनलाइन सट्टा पर बैक टू बैक कार्रवाई, धरमजयगढ़ व कोतवाली क्षेत्र से 2 गिरफ्तार
दहशतगर्दों पर चला पुलिस का डंडा, 6 लोगों को आम्र्स एक्ट के तहत भेजा जेल
बुलेट चोर गिरोह पुलिस हत्थे चढ़ा, 3 बुलेट बरामद, 5 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बिलासपुर के कोनी में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?