NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
जशपुरनगर

तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

नवगुरुकुल जशपुर युवाओं के सपनों को दे रहा नई दिशा

lochan Gupta
Last updated: March 21, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta March 21, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिला मुख्यालय में 15 अप्रैल 2023 को प्रारंभ हुआ नवगुरुकुल संस्थान आज युवाओं, विशेषकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए आशा और अवसर का केंद्र बनकर उभर रहा है। संस्थान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को बिना किसी आर्थिक बोझ के आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उन्हें रोजगारोन्मुख बनाना है। जशपुर जैसे अंचल में लंबे समय से गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और संसाधनों की कमी रही है, जिसके कारण प्रतिभाशाली युवा उचित मार्गदर्शन के अभाव में पीछे रह जाते थे। नवगुरुकुल इस कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
जशपुर स्थित नवगुरुकुल कैंपस विशेष रूप से बालिकाओं के लिए संचालित है, जहां उन्हें सुरक्षित वातावरण में समान अवसरों के साथ सीखने की सुविधा प्रदान की जाती है। संस्थान का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन का भागीदार बनाना भी है। वर्तमान में यहां दो प्रमुख पाठ्यक्रम संचालित हैंकृ ‘स्कूल ऑफ प्रोग्रामिंग’ और ‘स्कूल ऑफ बिजनेस’। स्कूल ऑफ प्रोग्रामिंग की अवधि लगभग दो वर्ष है, जिसमें विद्यार्थियों को प्रोग्रामिंग, वेब डेवलपमेंट सहित विभिन्न तकनीकी कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं, स्कूल ऑफ बिजनेस एक वर्षीय पाठ्यक्रम है, जिसमें संचार, टीमवर्क और व्यवसायिक दक्षताओं का विकास कराया जाता है।
नवगुरुकुल में शिक्षा का स्वरूप व्यावहारिक और नवाचार आधारित है। यहां ‘करके सीखना’ पद्धति को अपनाया गया है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थी वास्तविक परियोजनाओं पर कार्य करते हुए अनुभव प्राप्त करते हैं। सहपाठी शिक्षण, समूह आधारित समस्या समाधान और परियोजना आधारित अध्ययन को विशेष महत्व दिया जाता है, जिससे विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता के साथ-साथ नेतृत्व, सहयोग और संवाद कौशल का भी विकास होता है। संस्थान में ‘एटीक्रेसी’ प्रणाली लागू है, जिसके तहत छात्र स्वयं विभिन्न जिम्मेदारियां निभाते हैं, जैसे अकादमिक और अनुशासन समन्वयक, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता और उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। कैंपस में छात्रों के लिए लैपटॉप, हॉस्टल, नि:शुल्क वाई-फाई तथा अनुकूल शिक्षण वातावरण जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। नवगुरुकुल का पारिवारिक वातावरण विद्यार्थियों को आपसी सहयोग और अनुशासन के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित करता है।
उल्लेखनीय है कि नवगुरुकुल जशपुर से अब तक 90 से अधिक छात्रों का विभिन्न शहरों और कंपनियों में प्लेसमेंट हो चुका है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि संस्थान न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

You Might Also Like

जून से अगस्त तीन माह के चावल का एकमुश्त होगा वितरण

शासकीय विद्यालय चराईडांड में मनाया गया रासेयो का स्थापना दिवस

संविधान दिवस पर तालुका विधिक सेवा समिति पत्थलगाँव द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

झारखंड से आए समुदाय सदस्यों ने देश देखा पर्यटन स्थल का किया भ्रमण

अच्छी सडक़ और मूलभूत सुविधाओं के लिए कृपा शंकर ने लिखा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने नवरात्रि पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ
Next Article आकाशीय बिजली से मजदूर की मौत, महिला घायल

खबरें और भी है....

भ्रष्टाचारियों को नसीहत देने का अधिकार नहीं-सीएम साय
शालीमार ट्रेन में हो रही थी गांजा की तस्करी
फेसबुक से दोस्ती गांठने के बाद कहीं का नही छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर डैम के गेट फटा, रात भर बहता रहा पानी, खेतों में पानी घुसने से ग्रामीणों में आक्रोश
आमाघाट में 2 करोड से अधिक के अफीम पौधे किया जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?