NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: माल लदान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपलब्धि!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > माल लदान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपलब्धि!
बिलासपुर

माल लदान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपलब्धि!

250 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग का आंकड़ा, पिछले वर्ष से 9 दिन पहले किया हासिल

lochan Gupta
Last updated: March 21, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta March 21, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने माल परिवहन के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता को एक बार फिर सिद्ध करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दिनांक 19 मार्च 2026 को रिकॉर्ड समय में 250 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग का आंकड़ा पार कर कीर्तिमान स्थापित किया। विशेष उल्लेखनीय है कि यह उपलब्धि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में 9 दिन पहले हासिल की गई है, जो दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की निरंतर बढ़ती परिचालन क्षमता, बेहतर योजना एवं प्रभावी क्रियान्वयन का सशक्त प्रमाण है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इस प्रकार लगातार रिकॉर्ड समय में फ्रेट लोडिंग के लक्ष्यों को प्राप्त करना, भारतीय रेलवे में उसकी अग्रणी स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करता है। यह उपलब्धि न केवल माल परिवहन के क्षेत्र में दक्षता को दर्शाती है, बल्कि उद्योगों, ऊर्जा क्षेत्र एवं देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करती है। इस उपलब्धि के पीछे आधुनिक लोडिंग अवसंरचना, ग्राहक-केंद्रित नीतियाँ, डिजिटल पहल तथा विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अधोसंरचना विकास के कार्य भी तीव्र गति से किए जा रहे हैं। बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य चौथी रेल लाइन तथा राजनांदगांव–नागपुर के बीच तीसरी रेल लाइन का कार्य अंतिम चरण में है, वहीं बिलासपुर-नागपुर के मध्य चौथी रेल लाइन का कार्य भी चरणबद्ध रूप से प्रगति पर है। माल परिवहन के साथ-साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। त्योहारों, छुट्टियों एवं अन्य विशेष अवसरों पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों को अधिकाधिक आरक्षित बर्थ एवं सीट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष ट्रेनों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा में यह उपलब्धि संभव हो सकी है। यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निष्ठा, समर्पण एवं टीमवर्क का प्रतीक है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सुरक्षित, विश्वसनीय एवं कुशल माल परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

पीएम मोदी दाहोद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दो नई ट्रेनों को दिखाऐंगे हरी झंडी

रेलवे ने किया कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षकों का सम्मेलन

एसईसीएल मुख्यालय के 7 कर्मियों को दी गयी भावभीनी विदाई

स्वच्छ स्टेशन थीम पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article माता चंद्रघंटा की पूजा के बाद शुरु हुआ महाभंडारा
Next Article सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ विधानसभा बजट सत्र : सीएम साय

खबरें और भी है....

भ्रष्टाचारियों को नसीहत देने का अधिकार नहीं-सीएम साय
शालीमार ट्रेन में हो रही थी गांजा की तस्करी
फेसबुक से दोस्ती गांठने के बाद कहीं का नही छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर डैम के गेट फटा, रात भर बहता रहा पानी, खेतों में पानी घुसने से ग्रामीणों में आक्रोश
आमाघाट में 2 करोड से अधिक के अफीम पौधे किया जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?