NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पत्नी पर हसिया से प्राणघातक हमला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पत्नी पर हसिया से प्राणघातक हमला
रायगढ़

पत्नी पर हसिया से प्राणघातक हमला

हत्या के प्रयास मामले में पति गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: March 15, 2026 1:02 am
By lochan Gupta March 15, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। घरेलू विवाद को लेकर पत्नी पर हसिया से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घायल महिला और आरोपी तुलेश्वर चौहान प्रेम विवाह कर पति-पत्नी की तरह साथ रहते थे और घटना का कारण आपसी पुराना विवाद बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष दास महंत पिता मंगल दास महंत उम्र 32 वर्ष निवासी तेंदूभाठा थाना घरघोड़ा ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सास श्रीमती संतोषी महंत वर्ष 2011 में तुलेश्वर चौहान निवासी जोंगरा जिला सक्ती से प्रेम विवाह कर उनके साथ रह रही थी। दोनों हाल ही में तेंदूभाठा स्थित उनके घर में मकान निर्माण कार्य में सहयोग करने आए थे।
रिपोर्ट के अनुसार 12 मार्च की रात करीब 11 बजे गांव के पड़ोसी ने फोन कर संतोष महंत को सूचना दी कि तुलेश्वर चौहान ने झगड़े के दौरान सब्जी काटने वाले लोहे के हसिया (परसूल) से संतोषी महंत के गर्दन और ठुड्डी पर वार कर दिया है। परिजनों ने महिला को घरघोड़ा अस्पताल पहुंचाये, सूचना पाकर संतोष अस्पताल पहुंचा जहां देखा गया कि उसकी सास संतोषी के गर्दन, ठुड्डी और दोनों हाथ की उंगलियों में गंभीर चोट लगी थी और खून निकल रहा था।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पुरानी बात को लेकर आरोपी तुलेश्वर चौहान ने गाली-गलौज करते हुए हाथ में रखे धारदार हसिया से हमला किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में धारा 296, 351(3), 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पीडि़ता के चिकित्सकीय परीक्षण की रिपोर्ट प्राप्त होने पर मामले में हत्या के प्रयास की धारा 109(1) बीएनएस भी जोड़ी गई। पूछताछ में आरोपी तुलेश्वर चौहान पिता मोहन लाल चौहान उम्र 39 वर्ष निवासी जोंगरा पोस्ट मसनियाकला थाना व जिला सक्ती ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार लोहे का हसिया जप्त कर लिया।

You Might Also Like

राजीव नगर में डेंगू नियंत्रण के लिए डोर टू डोर हुआ सर्वे

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल लिए रायगढ़ एसपी का चार्ज

झारसुगुडा से आकर रायगढ़ में चोरी करने वाला शातिर चोर पकड़ाया

महापौर चौहान ने किया वार्ड क्रमांक 48 का निरीक्षण

ओपी बदलाव के महानायक होंगे-पूनम सोलंकी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रात होते ही शहर की सडक़ों पर मौत का वारंट लेकर दौड़ रही भारी वाहनें
Next Article एचपी गैस एजेंसी में डिलीवर बॉय से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

सीएम साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ
ऑनलाइन बुकिंग के दिन ही सिलेण्डर का वितरण करें
एचपी गैस एजेंसी में डिलीवर बॉय से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
पत्नी पर हसिया से प्राणघातक हमला
रात होते ही शहर की सडक़ों पर मौत का वारंट लेकर दौड़ रही भारी वाहनें

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?