NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कोड़ातराई में एयरपोर्ट निर्माण की सुगबुगाहट फिर हुई शुरू
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कोड़ातराई में एयरपोर्ट निर्माण की सुगबुगाहट फिर हुई शुरू
रायगढ़

कोड़ातराई में एयरपोर्ट निर्माण की सुगबुगाहट फिर हुई शुरू

औरदा गांव के ग्रामीणों में दहशत, जिला मुख्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

lochan Gupta
Last updated: March 10, 2026 12:37 am
By lochan Gupta March 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित कोड़ातराई में एयरपोर्ट निर्माण के लिये चयनित होनें के बाद आज औरदा गांव के सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपा है।
मिली जानकारी के अनुसार औरदा के ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि केंद्र सरकार के विमानन मंत्रालय द्वारा ग्राम कोडतराई को एयरपोर्ट निर्माण के लिए चयनित किया है। इसके विस्तार के लिए आसपास के क्षेत्रों की भूमि की आवश्यकता पड़ रही है, जिसके चलते ग्राम औरदा के वार्ड क्रमांक 13 के लगभग 150 मकान प्रभावित होने की संभावना जताई गई है।ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से अपने परिवारों के साथ गांव में निवास कर रहे हैं और मकान, बाड़ी तथा कृषि भूमि पर निर्भर होकर जीवनयापन कर रहे हैं। प्रस्तावित परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत नापजोख शुरू होने से लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई है।ग्रामीणों ने ज्ञापन में यह भी कहा है कि यदि शासन द्वारा मकान, बाड़ी, खेत, तालाब, स्कूल और अस्पताल का अधिग्रहण किया जाता है तो उन्हें शासन के नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही वर्तमान मकान की लागत के आधार पर चार गुना तक मुआवजा राशि देने तथा परिवारों की संख्या के अनुसार पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की गई है।
कोडतराई में प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण एवं विस्तार परियोजना की जद में चार गांव आने की संभावना जताई जा रही है। इनमें कोडतराई और औरदा,जकेला एवं बेलपाली गांव शामिल है। ऐसे में परियोजना की प्रक्रिया आगे बढऩे के साथ ही प्रभावित ग्रामीणों में अपने भविष्य को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।प्रभावित परिवारों के लिए पुनर्वास स्थल पर ग्राम पंचायत अध्यक्ष की सहमति से आवास निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने, बाड़ी और घरेलू उपयोग की भूमि (कोठार) की सुविधा देने तथा तालाब, बिजली, पानी, स्कूल, आंगनबाड़ी और अस्पताल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि इन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाता है तो उन्हें भूमि अधिग्रहण से कोई आपत्ति नहीं होगी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि एयरपोर्ट निर्माण से पहले पुनर्वास सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

You Might Also Like

बड़ाबाम्बो में हुए हादसा के चलते टे्रने हो रही रद्द

मतदान केन्द्रों के मूलभूत सुविधाओं पर दें ध्यान : कलेक्टर

देर रात तक स्कूल ग्राउंड में डीजे बजाना महंगा पड़ा

प्रदेश के 27 जिलों में एनएसएस जिला संगठकों की नियुक्ति

न्याय एवं समतामूलक समाज निर्माण में डॉ.भीमराव अंबेडकर की भूमिका महत्वपूर्ण : महापौर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महिला कल्याण समाज, एसईसीएल इंदिरा विहार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह आयोजित
Next Article अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?