NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त
रायगढ़

अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

पूंजीपथरा क्षेत्र के उद्योगों में खपाने की थी तैयारी

lochan Gupta
Last updated: March 10, 2026 12:38 am
By lochan Gupta March 10, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में रविवार को पुलिस ने 7 ट्रकों में लोड अवैध 134 टन कबाड़ जब्त किया है। साथ ही राइस मिल से 2 टन डंप मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली भी बरामद की गई। जब्त ट्रक और कबाड़ की कीमत करीब 1.15 करोड़ रुपए आंकी गई है।
मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने ड्राइवरों से स्क्रैप परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किया। ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक समेत स्क्रैप जब्त कर लिया।
इस मामले में सोमवार को पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए 7 ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि स्क्रैप उद्योग में खपाने के लिए पूंजीपथरा लाया जा रहा था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्क्रैप कहां से लाया जा था। दरअसल, पूंजीपथरा पुलिस को मुखबिर से अवैध कबाड़ परिवहन और एक स्थान पर मैग्नीज मेटल गोली डंप किए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम ने तमनार चौक पूंजीपथरा, पूंजीपथरा चौक, दावत ढाबा के सामने मेन रोड और महुआ चौक तुमीडीह में घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध रूप से गुजर रहे 6 ट्रकों और 1 माजदा वाहन को रोका। जांच में वाहनों में लोहे के मशीनरी पार्ट्स, एंगल, छड़ सहित बड़ी मात्रा में स्क्रैप लोड मिला। प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली कि स्क्रैप को स्थानीय प्लांट में खपाने की योजना थी।

नहीं दे पाए दस्तावेज

ड्राइवरों से स्क्रैप परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर पुलिस ने वाहनों सहित स्क्रैप जब्त किया और वजन कराया। कुल 134 टन अवैध कबाड़ मिला। कबाड़ की कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है। वाहनों सहित करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई। इस मामले में पुलिस ने खेमासागर पाण्डेय (60) ओडिसा, मो. कुर्बान (30) बिहार, मनोज कुमार कुर्रे (40) सारंगढ़-बिलाईगढ़, दौलत राम केवंट (21) सक्ती, सचिन बंजारे (27) सारंगढ़-बिलाईगढ़, महेश कुमार (27) बिहार और मनोज सिंह (37) कोरबा को गिरफ्तार किया गया है।

मिनी राइस मिल में मिला मैग्नीज मेटल

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने पूंजीपथरा स्थित एक मिनी राइस मिल में दबिश दी। मौके पर प्रियंक देवांगन मौजूद मिला। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि ट्रक चालकों से मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे की खरीद की जा रही है। जांच में मैग्नीज मेटल की 43 बोरियां (करीब 1290 किलो) और पाईलेट गोली लोहे की 57 बोरियां (करीब 2 टन 280 किलो) मिले। जब्त सामग्री की कीमत 76,560 रुपए आंकी गई। संदिग्ध व्यक्ति के पास खरीद-बिक्री से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। चोरी का माल होने के संदेह पर सामग्री जब्त की गई। पूंजीपथरा निवासी 43 वर्षीय प्रियंक देवांगन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

कबाड़ कारोबार पर पुलिस की कड़ी नजर

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरी के कबाड़, अवैध स्क्रैप परिवहन और चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। औद्योगिक क्षेत्रों में होने वाली चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे मामलों में किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

You Might Also Like

कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति का बिहार की जनता पुरजोर जवाब देगी- ओपी

जिंदल आशा की छात्रा ने नेशनल पैरा आर्चरी में जीता स्वर्ण पदक

बजट में स्वीकृत कार्यों के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द करें पूरी-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी

लीनेस क्लब सेवांजली ने उल्लास पूर्वक मनाया गणतंत्र दिवस

लगातार उड़ रही है आचार संहिता की धज्जियां

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कोड़ातराई में एयरपोर्ट निर्माण की सुगबुगाहट फिर हुई शुरू
Next Article नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?