NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महिला कल्याण समाज, एसईसीएल इंदिरा विहार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > महिला कल्याण समाज, एसईसीएल इंदिरा विहार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह आयोजित
बिलासपुर

महिला कल्याण समाज, एसईसीएल इंदिरा विहार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह आयोजित

lochan Gupta
Last updated: March 10, 2026 12:37 am
By lochan Gupta March 10, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। एसईसीएल इंदिरा विहार स्थित महिला कल्याण समाज द्वारा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री शेख जाकिर हुसैन, उप महाप्रबंधक, एसईसीएल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी एवं ऊर्जावान संबोधन से उपस्थित महिलाओं को उत्साहित किया तथा उन्हें आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अरुण अग्रवाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर एवं यूट्रस कैंसर जागरूकता के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा स्वस्थ जीवन के लिए सही खान-पान, नियमित जांच और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के उपाय बताए।
इस अवसर पर समाज सेविका लता गुप्ता, विनीता राव एवं सुनीता मणिपुरी ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं कृति गंगाजली ने नारी शक्ति पर अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही और सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम का आनंद लिया। यह कार्यक्रम महिला कल्याण समाज की सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहसचिव रेहाना खान सहित कविता घोष, कृति गंगाजली, सुप्रभा आचार्य, पुष्पा पटेल, सरिता चौहान, सरोज वस्त्रकार, ज्योति उपाध्याय, बबिता मिश्रा, संतोषी मेहता, हेमलता कश्यप, आभा पांडेय, सरला शर्मा, सीमा दिग्रास्कर, रजनी श्रीवास, रेखा गुल्ला, शैफाली घोष, शालू दुबे, माया कापले, शशि सोनी, माधुरी कौशिक, हिमेश्वरी राठौर, भारती सिन्हा, सुषमा महतो, फरीदा हुसैन, दिव्या भौमिक, कीर्ति साहू, किरणबाला पांडेय, दुर्गेश साहू, किरण ठाकुर, भानुमति नेताम, माया राव, लक्ष्मी, नीरा देवी, सुदर्शन सोंटके, सविता शर्मा, प्रभा शुक्ला आदि का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रीति, रवि एवं रजनी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। गीत-संगीत, रंग-गुलाल, हंसी-मजाक और उत्साह के साथ होली मिलन एवं महिला दिवस का रंगारंग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

You Might Also Like

भारतीय रेल के इतिहास में नया कीर्तिमान

पीएम मोदी ने स्टेशन परिसर में जन औषधि केंद्र का किया शुभारंभ

डी ए वी स्कूल द्वारा फिट इंडिया साइकिल रैली का आयोजन

एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन को मिला डब्ल्यूसीएल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार

एसईसीएल में रखरखाव पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तीसरी बार भारत ने जीता टी-20 वर्ल्ड कप.. जश्न में डूबी जिला भाजपा
Next Article कोड़ातराई में एयरपोर्ट निर्माण की सुगबुगाहट फिर हुई शुरू

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?