NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गांजा तस्करी करते महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > गांजा तस्करी करते महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर

गांजा तस्करी करते महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर पति के जेल जाने के बाद पत्नी कर रही थी स्मगलिंग

lochan Gupta
Last updated: March 8, 2026 11:39 pm
By lochan Gupta March 8, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 6.140 किलोग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 3.57 लाख रुपए बताई जा रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला की पहचान माधुरी जैन उर्फ डॉली (37) के रूप में हुई है, जो खमतराई थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर उदय जैन की पत्नी है। उदय जैन पहले से ही नारकोटिक एक्ट के एक मामले में जेल में बंद है। दूसरे आरोपी का नाम कृष्ण साहू (18) है, जो रायपुर के सन्यासी पारा इलाके का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त (क्राइम और साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य) उमेश प्रसाद गुप्ता की मॉनिटरिंग में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (्रहृञ्जस्न) और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
दरअसल, 7 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला और युवक एक्टिवा से आरंग की ओर से रायपुर आ रहे हैं और उनके पास बैग में गांजा है। सूचना के आधार पर टीम ने आरंग-रायपुर रिंग रोड स्थित एक कार शोरूम के पास नाकेबंदी कर दी। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक्टिवा आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन रोकने का इशारा किया तो चालक ने तेज गति से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके बैग से 6.140 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और एक्टिवा (सीजी-04-एनवाई-9483) जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला गांजा कहां से लाई? उसके सिंडकेट में कौन-कौन है? इसका पता लगाया जा रहा है। सिंडिकेट से जुड़े सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

You Might Also Like

सीएम साय और एटीसीए प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण भेंट

विस्फोट मामले की होगी दंडाधिकारी जांच

जीवन के नये क्षेत्र में कदम रखने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का क्षण: राज्यपाल श्री डेका

जेल में बंद लखमा-भाटिया से मिले भूपेश बघेल

नवविवाहिताओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ : मुख्मंत्री श्री साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छग के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन
Next Article चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए सीएम साय

खबरें और भी है....

भारत तीसरी बार बना टी-20 का विश्व विजेता, कीवियों को 96 रनों से रौंदा
महतारी वंदन से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल-सीएम
पर्सन आईडी से रेलवे ई-टिकट बनातेे युवक पकड़ाया
महतारी वंदन से मातृशक्तियों के जीवन में आई आत्मविश्वास की नई रौशनी- ओपी
चोरी की होंडा सिटी कार के साथ एक गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भारत तीसरी बार बना टी-20 का विश्व विजेता, कीवियों को 96 रनों से रौंदा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?