NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष
सारंगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष

जिले की महिला पुलिस बनी सुरक्षा और सेवा की मिसाल

lochan Gupta
Last updated: March 8, 2026 12:34 am
By lochan Gupta March 8, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जब देशभर में नारी शक्ति के योगदान को सम्मान के साथ याद किया जा रहा है, तब सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की महिला पुलिस अधिकारी अपने साहस, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा से समाज के लिए प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। खाकी वर्दी में सशक्त ये अधिकारी न केवल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, बल्कि आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण भी स्थापित कर रही हैं। जिले में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए यह साबित कर रही हैं कि – जिम्मेदारी व समर्पण के साथ हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। संवेदनशील परिस्थितियों से लेकर त्योहारों व भीड़भाड़ वाले अवसरों तक, वे पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रहती हैं। परिवार और समाज दोनों के दायित्वों का संतुलन साधते हुए ये अधिकारी निरंतर सेवा के पथ पर अग्रसर हैं।
जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में कई महिला अधिकारियों की उल्लेखनीय भूमिका रही है। एडिशनल एसपी निमिषा पांडे अपने प्रशासनिक कौशल और रणनीतिक नेतृत्व के लिए जानी जाती हैं, वहीं एसडीओपी स्नेहिल साहू और संतोषी ग्रेस भी क्षेत्र में सक्रिय रहकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। इसी तरह थाना प्रभारी सुनीता बंजारे, वीणा यादव, दया जयस्वानी और सुनीता अजग्गले ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्य शैली से अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया है।
महिला पुलिस अधिकारियों की सक्रियता का ही परिणाम है कि – जिले में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। चोरी, जुआ और सट्टा जैसे अपराधों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, वहीं गांजा तस्करी और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ भी सख्त अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं तथा युवाओं को सही दिशा देने के लिए संवाद और मार्गदर्शन की पहल भी की जा रही है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की ये महिला अधिकारी नारी सशक्तिकरण की सशक्त प्रतीक बनकर उभरी हैं। अपने साहस, अनुशासन और सेवा भावना से उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि – जब इरादे मजबूत हों तो कोई भी जिम्मेदारी कठिन नहीं होती। महिला दिवस के अवसर पर जिले की इन समर्पित महिला पुलिस अधिकारियों को समाज की ओर से सम्मान और शुभ कामनाएं दी जा रही हैं, जिन्होंने खाकी वर्दी में सेवा, सुरक्षा और समर्पण की नई मिसाल कायम की हैं।

You Might Also Like

ईशिका फाउंडेशन ने लगाए पौधे

कलेक्टर साहू ने जिले के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की

विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी और पत्रोपाधि अभियंता संघ के मध्य वार्ता में बनी विभिन्न मुद्दों पर सहमति

भाजपा काम करत हे सायं-सांय, कांग्रेस करथे कांय-कांय, तुम्हन कर कांग्रेस ला बाय-बाय : अरुण

स्वास्थ्य विभाग ने लू को लेकर जारी की पहले एडवाइजरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सडक़ निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा-सीएम साय, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
Next Article शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला में आशीर्वाद समारोह एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

खबरें और भी है....

मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी हैं : मिताली राज
रौनक अग्रवाल ने यूपीएससी में लहराया परचम महेश साहू ने दी बधाई
संघर्ष से सफलता तक: कुरमीभौना की बेटी ने जलाई शिक्षा की मशाल
कृषक उन्नति योजना से किसानों के घर आई दुगुनी खुशियां- सीएम साय
दादा की प्रेरणा, पिता का साथ और मेरे सपने ने पहुंचाया मंजिल तक -अजय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी हैं : मिताली राज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?