NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘पुष्पा’ स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ‘पुष्पा’ स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी
रायगढ़

‘पुष्पा’ स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी

कार के दरवाजों और बैक लाइट में बनाया था चैंबर, फिर भी पुलिस ने दबोच लिया

lochan Gupta
Last updated: March 3, 2026 1:01 am
By lochan Gupta March 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। पुलिस ने हाईटेक गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजा तस्करों के द्वारा कार के दरवाजों और बैक लाइट के अंदर विशेष चैंबर बना कर गांजा तस्करी कर रहे थे। लेकिन आरोपी चालाक पुलिस की तेज नजरों से बच नहीं सके। आरोपियों से 29 किलो गांजा, रिट्ज कार और दो मोबाइल जप्त किया है। मामला लैंलूगा थाना क्षेत्र का है।
रायगढ़ जिले में एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध आपरेशन आघात चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लैलूंगा थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने पुष्पा मूवी की तर्ज पर किए जा रहे गांजा तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पत्थलगांव थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ होते हुए अन्य राज्यों में सप्लाई करता है।
सूचना को गंभीरता से ले पुलिस टीम द्वारा एक मार्च को उड़ीसा से गांजा लेकर पाकरगांव लैलूंगा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पाकर गांव अटल चौक के पास घेराबंदी की गई। शाम 6 बजे संदिग्ध कार दिखने पर पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया,पर आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर कच्चे रास्ते की ओर गाड़ी मोडक़र भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।
वाहन की बारीकी से तलाशी लेने पर कार के दरवाजों और बैकलाइट के अंदर बनाए गए गुप्त चैंबर से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गाड़ी से 29 किलो गांजा बरामद किया। इसके अलावा गांजा परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी रिट्ज कार क्रमांक सीजी-13 यूजी-9683 कर कुल 17.65 लाख रुपए बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महेशपुर, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर निवासी रामकुमार कुजूर ने उन्हें ओडिशा से गांजा लाने के लिए प्रति 10 किलो गांजा पर 10000 देने का लालच दिया गया था। दोनों आरोपी उड़ीसा जाकर गांजा लाए और उसे कार में छुपा कर राजकुमार कुजूर तक पहुंचाने जा रहे थे। लैलूंगा थाना में आरोपी श्रवण कुमार निषाद महेंद्र प्रसाद चौहान और फरार आरोपी रामकुमार कुजूर के विरुद्ध एनडीपीएस का अपराध दर्ज किया गया है।

You Might Also Like

लकडिय़ों का अवैध परिवहन में लिप्त तीन वाहन पकड़ाये

नालों से अवैध कब्जा हटाने की कवायद तेज, 48 व्यवसायियों को नोटिस

गुरु के बताए गए मार्ग का अनुशरण ईश्वर प्राप्ति का जरिया : पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम

ग्रामभारती जिला समिति की बैठक संपन्न

बालमगोड़ा में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जबलपुर गांव में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Next Article आज आधी रात को हुआ होलिका दहन

खबरें और भी है....

आज आधी रात को हुआ होलिका दहन
‘पुष्पा’ स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी
जबलपुर गांव में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर एक और कार्रवाई
साल्हेओना में मंगलवार और शनिवार को ही खेलते हैं होली

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?