NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाथी मित्रदल ने बचाई युवक की जान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हाथी मित्रदल ने बचाई युवक की जान
रायगढ़

हाथी मित्रदल ने बचाई युवक की जान

lochan Gupta
Last updated: September 14, 2025 12:24 am
By lochan Gupta September 14, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। वनमंडल धरमजयगढ़ के अंतर्गत वन परिक्षेत्र छाल में तैनात हाथी मित्रदल एवं वनकर्मियों ने अपनी तत्परता और साहस का परिचय देते हुए एक ग्रामीण युवक की जान बचा ली, जो जंगली हाथियों के दल से आमने-सामने हो गया था।
वनमंडलाधिकारी धरमजयगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 सितम्बर की रात्रि हाथी मित्रदल एवं वनकर्मी, छाल परिक्षेत्र अंतर्गत एडूकला गांव की ओर से लोटान होकर जंगली हाथियों की गतितिविधयों की सूचना देते हुये गश्ती करते आ रहे थे। देउरमार आने के बाद उन्हे सूचना मिली कि घरघोड़ा परिक्षेत्र की ओर से 48 हाथी देउरमार में प्रवेश कर रहा है। तत्काल हाथी मित्रदल एवं वनकर्मी देउरमार पहुंचे, जहां पर उन्होंने देखा कि ग्राम देउरमार के ग्रामीणों के भीड़ द्वारा उक्त जंगली हाथियों को लगतार शोरगुल मचाकर कर जंगल की ओर आगे भगाने का प्रयास कर रहे थे। तभी गश्ती दल द्वारा मौके पर पहुंच कर आवाज देकर ग्रामवासियों को समझाया जा रहा था कि आप लोग अपने-अपने घर चले जायें। चूंकि इस प्रकार से शोरगुल करने पर हाथी उग्र हो जाते है। तभी अचानक हाथियों के दल में से 01 नग नर हाथी अत्यधिक उग्र होकर वापस मुडक़र ग्रामीणों की ओर दौड़ पड़ा, जिसे ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे। इसी भाग-दौड़ में श्री पवन कुमार राठिया पिता श्री पिलीराम राठिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी देउरमार जमीन पर गिर पड़ा और हाथी उनके समीप ही पहुंच गया था। तब हाथी मित्रदल एवं वनकर्मी, पूरी तत्परता से हाथी मित्रदल वाहन से हाथी के पीछे-पीछे मौका स्थल की ओर वाहन का हूटर बजाते हुये गये। जिससे जंगली हाथी जमीन पर गिर हुये व्यक्ति को छोडक़र जंगल की ओर चला गया। हाथी के जंगल की ओर जाने के बाद उक्त युवक को शासकीय वाहन से आवश्यक ईलाज हेतु चिकित्सालय पी.एच.सी. छाल में वन परिक्षेत्राधिकारी छाल, हाथी मित्रदल एवं वनकर्मी द्वारा रात्रि के लगभग 1.00 बजे लाया गया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद आवश्यक जांच हेतु श्री पवन कुमार राठिया को 13 सितम्बर को प्रातरू चिकित्सालय खरसिया रिफर कर दिया गया। इस प्रकार हाथी मित्रदल एवं वनकर्मी की तत्परता से ही उक्त व्यक्ति की जान बचाई गई। हाथी मित्रदल, वनकर्मचारी एवं अधिकारी द्वारा ग्रामीणों को लगातार वन्यप्राणी जंगली हाथियों के समीप न जाने, उसे न भगाने की लगातार समझाईस दी जा रही है एवं वन्यप्राणी जंगली हाथियों के प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी ग्रामीणों को विभिन्न माध्यमों से दी जा रही है।

You Might Also Like

घरघोड़ा में पकड़ाए 8 जुआरी, 5 हजार 160 रुपए नकद जब्त

आदतन दो बदमाश गिरफ्तार

1 अपै्रल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

किरायेदारों के सत्यापन के लिए चलाएं अभियान-कलेक्टर

तिरूपति राइस मिल्स में पुलिस का छापा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नेशनल लोक अदालत में 681568 मामलों का हुआ निपटारा
Next Article विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रायोद्योगिक से जोडऩे की पहल,

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?