NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न
रायगढ़

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न

उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुई संभागीय प्रशिक्षण कार्यशाला

lochan Gupta
Last updated: March 3, 2026 12:51 am
By lochan Gupta March 3, 2026
Share
5 Min Read

खरसिया। ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026’ के अंतर्गत भव्य संभागीय कार्यशाला उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ सम्पन्न हुई। बिलासपुर संभाग के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की प्रभावी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक आयाम प्रदान किया। यह कार्यशाला संगठन की वैचारिक मजबूती, बूथ सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। होटल आशीर्वाद प्वाइंट कोरबा में आयोजित
इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण महाभियान संगठन की रीढ़ को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजबूत संगठन ही सुशासन की गारंटी देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं, घर-घर जनसंपर्क सुदृढ़ करें और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएं। प्रथम सत्र में प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के संयोजक डॉ. अवधेश जैन ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यपद्धति पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत संगठन की मूल प्रेरणा हैं और विचार व व्यवहार की एकरूपता ही भाजपा की वास्तविक शक्ति है।
संगठनात्मक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा
द्वितीय सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी वक्ता के रूप में और अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने की छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, जिला संगठन सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला एवं सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने भाजपा का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद न संकीर्ण हैं न विभाजक हैं। यह भारत की आत्मा का उत्सव हैं, जो हर भारतीय को उसकी साझा विरासत, पहचान और गौरव से जोड़ता हैं। संगठन विस्तार, डिजिटल संवाद, सोशल मीडिया की भूमिका, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा कार्यकर्ता प्रशिक्षण की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। विशेष रूप से यह बताया गया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शासन की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाना समय की मांग है। बूथ स्तर पर डेटा प्रबंधन, मतदाता संपर्क और सोशल मीडिया सक्रियता को अभियान का मुख्य आधार बनाया जाएगा। वक्ताओं ने कहा ?कि प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने जोर दिया कि आगामी चुनावी अभियानों के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ करना होगा। बूथ सशक्त तो संगठन सशक्त जिज्ञासा समाधान एवं समापन सत्र में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कार्यकर्ताओं के प्रश्नों का समाधान करते हुए कहा कि बूथ सशक्त होगा तो संगठन स्वत: सशक्त होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं — जैसे उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि आदि को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी प्रचार
कार्यक्रम का कुशल संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी और जिला महामंत्री संजय शर्मा व अजय विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, लखनलाल साहू, मेघाराम साहू, खिलावन साहू, नगरपालिका अध्यक्ष खरसिया कमल गर्ग, छाया विधायक खरसिया महेश साहू, कमला देवी पाटले, अम्बेश जांगड़े, ज्योतिनंद दुबे, चुन्नीलाल साहू, अमर सुल्तानिया, रितु चौरसिया, प्रणव कुमार मरपच्ची, मोहित जायसवाल, विजय अग्रवाल, जिला रायगढ़ प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, कुलकित चंद्रा सहित बिलासपुर संभाग के सभी भाजपा विधायक, जिलाध्यक्ष, महामंत्री एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। संगठन सुदृढ़ीकरण के मुख्य बिंदुओ में बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, विचारधारा आधारित प्रशिक्षण, डिजिटल संवाद एवं सोशल मीडिया सक्रियता, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी प्रचार, युवा एवं महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आगामी चुनावी रणनीति पर प्रारंभिक मंथन महत्वपूर्ण रहें। रणनीति पर प्रारंभिक मंथन महत्वपूर्ण रहें। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। यह संभागीय कार्यशाला न केवल प्रशिक्षण का मंच बनी, बल्कि भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, वैचारिक स्पष्टता और जनसंपर्क सुदृढ़ीकरण का प्रभावी सूत्र भी सिद्ध हुई। कोरबा की यह कार्यशाला आगामी चुनावी एवं संगठनात्मक अभियानों के लिए दिशा-निर्देशक और प्रेरणास्रोत साबित होगी।

You Might Also Like

मकान टेक्स के नाम पर हो रही अवैध वसूली

किशोर से लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल व बाइक जब्त

ओपी चौधरी का एक साल शहर विकास के लिए बेमिसाल- मुकेश जैन

अमलीभौना में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से बदलेगी शहरों की सूरत और सीरत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-कलेक्टर
Next Article जिला कांग्रेस ग्रामीण ने नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूती और नयी दिशा देने का संकल्प लिया

खबरें और भी है....

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
राज्यसभा : भाजपा ने 6 राज्यों के उम्मीदवारों का किया एलान, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन भी जाएंगे राज्यसभा
परसकोल अंधे कत्ल का खुलासा, लेनदेन की बात पर युवक की हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार, खेत में मिली थी लाश
रायपुर निगम में जोन आयुक्तों के तबादला, आयुक्त विश्वदीप ने जारी किया आदेश
जिंदल पावर प्लांट की ऐश डाइक से उड़ रही राख

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?