NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पान ठेलों पर गोगो व अन्य नशे की सामग्री बेचना महंगा पड़ा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पान ठेलों पर गोगो व अन्य नशे की सामग्री बेचना महंगा पड़ा
रायगढ़

पान ठेलों पर गोगो व अन्य नशे की सामग्री बेचना महंगा पड़ा

35 संचालकों पर जुर्माना और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

lochan Gupta
Last updated: March 1, 2026 12:14 am
By lochan Gupta March 1, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। आगामी होली पर्व को देखते हुए जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत रायगढ़ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर जिले में अवैध महुआ शराब, गांजा तथा अन्य नशे की सामग्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में एसएसपी शशि मोहन सिंह को शहर के विभिन्न पान ठेलों में ‘गोगो’ नामक नशे की सामग्री सहित अन्य मादक पदार्थों के विक्रय की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर उन्होंने नगर पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी को थाना प्रभारियों और उनकी टीम के साथ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली, कोतरारोड, जूटमिल, पुसौर, तमनार एवं लैलूंगा थाना क्षेत्रों के पान ठेलों, अड्डेबाजी स्थलों एवं दुकानों में पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान ‘गोगो’ नामक नशे की सामग्री बेचते पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संबंधित संचालकों पर जुर्माना लगाया गया, वहीं पुलिस द्वारा पृथक से संचालकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए कड़ी समझाइश दी गई। थाना कोतवाली क्षेत्र के राजीव नगर, रामपुर, ढिमरापुर, इंदिरा नगर और चांदमारी क्षेत्र के पांच अलग-अलग स्थानों पर कुल 06 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में लगभग 15-16 दुकानों की जांच के दौरान मेडिकल कॉलेज के पास और पंजरी प्लांट क्षेत्र में ‘गोगो’ बेचते पाए जाने पर चार व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। थाना कोतरारोड क्षेत्र में किरोड़ीमल नगर, पतरापाली और भगवानपुर क्षेत्र में 06 दुकानों में दबिश देकर प्रत्येक दुकान संचालक पर 800-800 रुपए का जुर्माना लगाया गया। थाना पुसौर क्षेत्र में बोरोडिपा और बाजार चौक बस्ती में संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों पर 400-400 रुपए का जुर्माना किया गया। थाना तमनार क्षेत्र में मुख्य बाजार, राम मंदिर के पास तथा बस स्टैंड क्षेत्र में पांच व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसी प्रकार थाना लैलूंगा क्षेत्र में डॉक्टर प्रिया सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा अटल चौक और आसपास के दुकानों की जांच कर प्रत्येक दुकानदार पर 200-200 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

You Might Also Like

पंचायत सचिव बसंत राठिया का निधन

गन के साथ रील पोस्ट करना युवक को महंगा पड़ा

77वें स्वतंत्रता दिवस पर आरके किड्स टैलेंट रनवे 2024 का होगा आयोजन

बोर्ड के अध्यक्ष ने ली समितियों व मतस्य पालकों की बैठक

झाराडीह स्टेशन में बनेगा ओवर ब्रिज व एप्रोच रोड

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 40 नाबालिग वाहन चलाते पकड़ाए
Next Article फ्लाईऐश के मुद्दे पर विधायक उमेश पटेल ने मंत्री ओपी चौधरी को घेरा

खबरें और भी है....

होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात, किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम साय
कलेक्टर व एसएसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
5 हजार शिक्षक भर्ती का निर्णय साय सरकार का सराहनीय कदम
होली से पहले किसानों के खाते में हुई धन वर्षा
लाखा-गेरवानी-पाली मार्ग निर्माण में देरी पर जिला पंचायत सख्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात, किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?