NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान का आयोजन
रायगढ़

जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान का आयोजन

कार्यक्रम का लक्ष्य नशापान की समस्या को दूर कर स्वस्थ व खुशहाल समाज की परिकल्पना

lochan Gupta
Last updated: March 1, 2026 12:05 am
By lochan Gupta March 1, 2026
Share
4 Min Read

तमनार। जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा गारे पालमा के ग्राम जांजगीर में तीन दिवसीय नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया किया गया। जहॉ ग्राम पंचायत जांजगीर के सरपंच, ग्राम पंच, भारी मात्रा में स्व सहायता समूह की नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी में सम्पूर्ण ग्राम में नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया तथा गगन भेदी नारों के साथ आम जनमानस को जागरूक करने का समर्पित प्रयास किया गया। कार्यक्रम विभिन्न ग्रामों तमनार, कुंजेमुरा, टिहलीरामपुर, कसडोल, बालजोर, कोडक़ेल, जांजगीर के शासकीय-अशासकीय एवं नागरिकों के मध्य कुल 10 जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नयाजीवन नशा मुक्ति एवं मानसिक रोग निवारण केन्द्र रायपुर के विशेषज्ञ प्रशिक्षक श्री जेहैब रहमान एवं प्रशांत कुमार प्रजापति की पस्थिति एवं ग्राम जांजगीर के सरपंच श्रीमती भगवती राठिया, श्री राजेश रावत, सहायक महाप्रबंधक जेपीएल तमनार, ग्राम्यप्रबुद्ध श्री विजय राठिया, श्री अनिल गुप्ता, जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार के स्वास्थ्य संगिनि, ग्राम प्रेरकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रथमतया अपने अपने सम्बांधन में श्री राजेश रावत ने कार्यक्रम आयोजन के उद्देश्यों व लक्ष्यों के बारे में परिचर्चा करते हुए ग्रामीणों में व्याप्त रूढि़वादिता को हानिकारक बताते हुए नशापान का त्याग एवं सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं से लाभान्वित होने का आग्रह किया। श्री अनिल गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम अत्यधिक महत्वपूर्ण व आवश्यक है, क्योकिं हम सभी अपने स्वास्थ्य एवं परिवार को नशा मुक्त कर अपने व परिवार की सर्वांगीण विकास के बारे में परिचर्चा करने के लिए उपस्थित हुए हैं। आज हमें प्रण कर नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को मूर्त रूप प्रदान करने का दिन है। सरपंच श्रीमती भगवती राटिया ने कहा कि नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान का आयोजन को महज एक कार्यक्रम न समझे। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को एकजूटता प्रदर्शित करते हुये अपने ग्राम को नशामुक्त करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। इस दौरान कार्यक्रम को प्रेषित संदेश में ऋ शिकेश शर्मा, विभागध्यक्ष, सीएसआर जेपीएल तमनार ने कहा कि जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव समर्पित रही है। क्षेत्रीय ग्रामीणों, प्रबुद्ध नगरिकों, जनप्रतिनिधियों के समर्पित सहयोग से ग्रामों में स्वस्थ वातावरण निर्माण के लिए विभिन्न लोकोपयोगी स्वास्थ्य योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसे अपनाकर, जागरूक होकर आमजनमानस स्वास्थय लाभ ले रहे हैं। नशापान के विरूद्व संचालित नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान का आयोजन का एकमात्र लक्ष्य क्षेत्र में नशापान की समस्या को दूर कर स्वस्थ व खुशहाल समाज की परिकल्पना है। उन्होनें इस अभियान को पूर्ण सहयोग प्रदान व अनुशरण करने लिए सभी संबधित ग्रामीणों को साधुवाद ज्ञापित किया है। कार्यक्रम के दौरान भारी मात्रा में उपस्थित महिलाओं ने गगनीभेदी नारों के साथ नशापान के खिलाफ तीव्र रोश प्रकट किया। इस दौरान महिलाएॅ घर-घर जाकर अभियान को लेकर सहयोग प्रदान करने का आग्रह करती नजर आई। वहीं कार्यक्रम को लेकर स्व सहायता समूह की महिलाओं व बच्चों में भारी उत्साह देखा गया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम सीएसआर के सभी सदस्यों का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

You Might Also Like

‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

फ्लैगशिप योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ-राज्यपाल

10 टन अवैध कबाड़ से भरी ट्रक पकड़ाई

सामर्थ्य अनुरुप जीवन में अवश्य दान करें : पं शिवम कृष्ण

कछुए की गति से चल रहा रेलवे स्टेशन का सौंदयीकरण कार्य

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत आदान सहायता राशि का हुआ वितरण
Next Article सट्टा गिरोह के दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

खबरें और भी है....

होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात, किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम साय
कलेक्टर व एसएसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
5 हजार शिक्षक भर्ती का निर्णय साय सरकार का सराहनीय कदम
होली से पहले किसानों के खाते में हुई धन वर्षा
लाखा-गेरवानी-पाली मार्ग निर्माण में देरी पर जिला पंचायत सख्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात, किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?