NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ओडिशा की गाडिय़ों का छत्तीसगढ़ में प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ओडिशा की गाडिय़ों का छत्तीसगढ़ में प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध
रायगढ़

ओडिशा की गाडिय़ों का छत्तीसगढ़ में प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध

ट्रेलर यूनियन के सैकड़ो सदस्य हमीरपुर रोड पर धरना प्रदर्शन करते हुए अपने आंदोलन को रखे हैं जारी

lochan Gupta
Last updated: December 15, 2025 12:14 am
By lochan Gupta December 15, 2025
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ, जिला रायगढ़ का उड़ीसा राज्य की खदानों में हमेशा लोडिंग और भाड़े को लेकर विवाद चला आ रहा है जहां पर उड़ीसा की कोयला खदानों की 70: से ज्यादा गाडिय़ां छत्तीसगढ़ में औद्योगिक फैक्ट्री का कोयला परिवहन करती हैं वहीं छत्तीसगढ़ की गाडिय़ां वहां की खदानों से कल परिवहन में लगती है जिनके साथ भेदभाव और दादागिरी की नीति वहां के ट्रांसपोर्टर एवं गाड़ी मालिकों द्वारा किया जाता है इन सब को देखते हुए कल रात्रि हमीरपुर रोड पर रायगढ़ टेलर यूनियन के सभी सदस्य आंदोलन चालू कर रखे हैं जिसमें उन्होंने उड़ीसा खदान से आने वाली गाडिय़ों को रोक रखा है उन्होंने प्रशासन को लिखित में सूचना दी है उसमें लिखा है कि संघ के सदस्यों की गाडिय़ाँ व्यवसायिक रूप से ओडिशा राज्य के जिला सुंदरगढ़ अंतर्गत कुलडा, गारगनबहाल एवं मनोहरपुर क्षेत्रों में लोडिंग हेतु जाती हैं तथा वहाँ से माल लोड कर छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अनलोडिंग हेतु आती-जाती हैं।
यह अत्यंत खेद का विषय है कि उपरोक्त ओडिशा क्षेत्रों से प्रतिदिन लगभग 650-700 ओडिशा की गाडिय़ाँ बिना किसी अवरोध के छत्तीसगढ़ राज्य में प्रवेश कर उद्योगों में अनलोडिंग कर वापस चली जाती हैं, जबकि इसके विपरीत छत्तीसगढ़ राज्य की लगभग 200-250 गाडिय़ों को उक्त ओडिशा क्षेत्रों में अनुचित रूप से 5-6 दिनों तक खड़ा कर लोडिंग से वंचित किया जाता है, साथ ही वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों के साथ दुर्व्यवहार, मानसिक उत्पीडऩ एवं धमकी दी जाती है, जो विधि विरुद्ध एवं अन्यायपूर्ण है।
यह उल्लेखनीय है कि पूर्व में माननीय जिला कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह स्पष्ट प्रशासनिक निर्णय लिया गया था कि ओडिशा क्षेत्र में कार्यरत कुल गाडिय़ों में से कम से कम 40: गाडिय़ों को छत्तीसगढ़ राज्य की गाडिय़ों को लोडिंग प्रदान की जाएगी, परंतु संबंधित ओडिशा पक्ष द्वारा उक्त वैध निर्णय का आज तक जानबूझकर उल्लंघन किया जा रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि ओडिशा पक्ष द्वारा लगभग 200 छत्तीसगढ़ राज्य की गाडिय़ों को अवैध रूप से रोककर रखा गया है, जो बंधक बनाए जाने की श्रेणी में आता है तथा प्रथम दृष्टया दंडनीय अपराध है। इसके कारण हमारे संघ के सदस्यों को गंभीर आर्थिक क्षति एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आशंका उत्पन्न हो रही है।
उपरोक्त परिस्थितियों में संघ को विवश होकर ओडिशा राज्य से आने वाली गाडिय़ों के छत्तीसगढ़ में प्रवेश पर अस्थायी एवं शांतिपूर्ण प्रतिबंध करना पड़ रहा है। यह कदम किसी भी प्रकार की अवैध, हिंसक या अव्यवस्थित मंशा से प्रेरित नहीं है, अपितु अपने सदस्यों के वैध व्यवसायिक अधिकारों की रक्षा हेतु एक आत्मरक्षात्मक एवं परिस्थितिजन्य उपाय मात्र है।
संघ द्वारा यह भी आशंका व्यक्त की जाती है कि ओडिशा पक्ष इस विषय को भ्रामक रूप से प्रस्तुत कर झूठे आरोप अथवा असत्य आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने का प्रयास कर सकता है। ऐसी स्थिति में यदि किसी प्रकार की प्रशासनिक, विधि-व्यवस्था अथवा शांति भंग की स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसकी सम्पूर्ण नैतिक एवं कानूनीजिम्मेदारी ठळडै ओडिशा यूनियन के पदाधिकारियों एवं संबंधित व्यक्तियों की होगी, जिन्होंने पूर्व प्रशासनिक निर्णयों की अवहेलना करते हुए यह स्थिति उत्पन्न की है। अत: आपसे विनम्र अनुरोध है कि उपरोक्त तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए इस पत्र को पूर्व सूचना (च्तपवत प्दजपउंजपवद) के रूप में अभिलेखित करने की कृपा करें तथा आवश्यक होने पर निष्पक्ष एवं विधिसम्मत हस्तक्षेप कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

You Might Also Like

ललित दुबे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, रामायण की सबसे लंबी टाइपोग्राफिक पेंटिंग

जननेता स्व. रोशनलाल की जयंती पर 202 यूनिट ब्लड डोनेट

खेत में डंफर पलटी, चालक की मौत

नहाते समय नदी में बह गया ग्रामीण

अवैध शराब के खिलाफ को लेकर महिलाएं उतरी सडक़ पर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायगढ़ की प्राचीन धरा पर संत स्वामी नरहरि दास जी महाराज
Next Article शहर की नन्हीं राधिका गुप्ता ने जीता स्वर्ण पदक

खबरें और भी है....

10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 36.97 लाख रुपए की ठगी
होली त्यौहार से पहले बदमाशों की धरपकड़ करने के निर्देश
किशोरी से गैंग रेप, गला घोंटकर जंगल में फेंका
कुल्हाड़ी से संघातिक प्रहार कर बेटी की कर दी हत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?