NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लोयोला के मंच से सालिक साय ने युवाओं को दिया संदेश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > लोयोला के मंच से सालिक साय ने युवाओं को दिया संदेश
जशपुरनगर

लोयोला के मंच से सालिक साय ने युवाओं को दिया संदेश

‘विदाई नहीं, सपनों की उड़ान है’, साय सरकार के सुशासन की सराहना

lochan Gupta
Last updated: February 26, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta February 26, 2026
Share
2 Min Read

कुनकुरी। लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी में वरिष्ठ विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह भावनाओं, उत्साह और प्रेरणा का यादगार संगम बन गया। दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत शुभारंभ हुए कार्यक्रम में पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय उपस्थित रहे। उनके साथ लोयोला समुदाय कुनकुरी के प्रबंधक श्रद्धेय फा. जोसेफ मिंज, प्राचार्य एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. फा. टेल्सफोर लकड़ा, उप प्राचार्य डॉ. फा. धरमकिशोर लकड़ा, डीन ऑफ साइंस डॉ. फा. इन्सन किडजो, सहायक प्राध्यापक डॉ. फा. अलेक्स सरयू लकड़ा तथा स्टाफ सचिव चंद्रेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अपने ओजस्वी संबोधन में श्री साय ने कहा, यह विदाई नहीं, सपनों की उड़ान है। जीवन में आगे बढ़ते हुए लक्ष्य के प्रति समर्पित रहिए, चुनौतियों से घबराइए नहीं और अपने महाविद्यालय व जिले का नाम रोशन कीजिए। उन्होंने जिले के माटी पुत्र एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की जमकर सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान साय सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है। शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार की योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आगे बढऩे का सुनहरा अवसर मिल रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपने भविष्य को सशक्त बनाएं।
गरिमामयी अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव, कुनकुरी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा एवं मंडल मंत्री अमन वर्मा की भी विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान जूनियर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। गीत, नृत्य और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत बना दिया। विदाई के क्षणों में वातावरण भावुक हो उठा, जहां हंसी और नम आंखों के बीच वरिष्ठ विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया। समारोह में प्राध्यापकगण, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिससे पूरा परिसर आत्मीयता, प्रेरणा और नई उम्मीदों से सराबोर हो उठा।

You Might Also Like

सीएम मेडम ने ताइक्वांडो के खिलाडिय़ों को मेडल पहना कर दी शुभकामनाएं

कुख्यात लुटेरा अमेरिकन को जशपुर पुलिस ने धर दबोचा

जनपद पंचायत बगीचा में चुनाव हेतु मतदान दलों को किया गया रवाना

जशपुर एसपी ने यातायात समस्या के निराकरण हेतु व्यापारी संघ एवं चेंबर की ली संयुक्त मीटिंग

श्री जगन्नाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होगें सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ली वर्चुअल बैठक
Next Article विधायक श्रीमती रायमुनी भगत का मेहनत रंग लाया

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?