NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भागदौड़ भरी जीवनशैली में फिटनेस व वेलनेस बेहद जरूरी-वित्तमंत्री चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भागदौड़ भरी जीवनशैली में फिटनेस व वेलनेस बेहद जरूरी-वित्तमंत्री चौधरी
रायगढ़

भागदौड़ भरी जीवनशैली में फिटनेस व वेलनेस बेहद जरूरी-वित्तमंत्री चौधरी

ओपी ने पुलिस लाइन उर्दना में आधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण

lochan Gupta
Last updated: May 21, 2026 12:18 am
By lochan Gupta May 21, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज पुलिस लाइन उर्दना में आधुनिक पुलिस जिम का लोकार्पण किया। इससे पूर्व उन्होंने पुराना पुलिस लाइन रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ डॉयल-112 (फेज-2 नेक्स्ट जेन) के तहत जिले को प्राप्त 16 आधुनिक आपातकालीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
डॉयल-112 कार्यक्रम के पश्चात वित्त मंत्री ओपी चौधरी पुलिस लाइन उर्दना पहुंचे, जहां उन्होंने रिबन काटकर जिम का शुभारंभ किया तथा जिम रूम में स्थापित भगवान हनुमान जी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद अतिथियों ने जिम में स्थापित अत्याधुनिक फिटनेस मशीनों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय की जीवनशैली को देखते हुए वेलनेस और फिटनेस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा व्यायाम के लिए निकालने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस जिम से पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय युवाओं को भी लाभ मिलेगा तथा यह स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली को बढ़ावा देगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा योग, खेल और फिटनेस गतिविधियों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया जाता है तथा इसी आवश्यकता को देखते हुए पुलिस जिम में अत्याधुनिक मशीनों का अपग्रेडेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस परिवार के सदस्यों को भी मिलेगा।

You Might Also Like

आप और हम चलते हैं मोदी जी को सुनने – सुनील रामदास

डाकघरों में मिल रहा आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन संबंधी सेवाएं

सुशीला देवी की आकस्मिक मृत्यु पर संदेह

आरपीएफ के हत्थे चढ़ दो चोर, 45 पेन्ड्राल क्लीप व 36 लाईनर जब्त

मकर संक्रांति में केलो महाआरती में उमड़े लोग, उठे हजारों हाथ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ऑनलाइन दवा बिक्री का औषधी संघ ने किया विरोध, 0 जिले के 760 मेडिकल दुकानें एक दिन के लिए रही पूरी तरह से बंद
Next Article राहुल गांधी की टिप्पणी पर भडक़े सीएम साय

खबरें और भी है....

चिंतन शिविर से सुशासन के अगले चरण की तैयार होगी रूपरेखा-सीएम साय
चलती ट्रेलर से टकराकर बाइक चालक की मौत
समरसता एक्सप्रेस में यात्री हुआ उठाईगिरी का शिकार
बाइक को ठोकते हुए अनियंत्रित कार खेत में पलटी
पत्नी व ससुर पर जानलेवा हमला, लोहे के सब्बल और टंगिया से किया था वार,आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
चिंतन शिविर से सुशासन के अगले चरण की तैयार होगी रूपरेखा-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?