NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: झोलाछाप डाक्टर की झाडिय़ों में मिली लाश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > झोलाछाप डाक्टर की झाडिय़ों में मिली लाश
रायगढ़

झोलाछाप डाक्टर की झाडिय़ों में मिली लाश

सिर में चोट के निशान, हत्या की आशंका, चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की घटना

lochan Gupta
Last updated: February 20, 2026 12:06 am
By lochan Gupta February 20, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़. बीती रात घर से घुमने के लिए निकले एक झोलाछाप डाक्टर की लाश जामगांव-बेहरापाली के बीच झाडिय़ों में मिली है। सिजकी सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। उक्त घटना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहरपाली और जामगांव के ग्रामीणों का आना-जाना शुरू हुआ तो लोगों ने देखा की कुर नाला पर बने रपटा पुल से कुछ दूर आगे कोलाई बहाल सीमा के पास एक युवक की लाश कपड़ों से ढका हुआ पड़ा था, साथ ही उसके पास उपचार करने वाले बैग और कुछ कागजात भी बिखरे पड़े थे, जिससे इसकी सूचना बेहरपाली सहित आसपास के गांव में फैल गई और कुछ ही देर में यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जिससे ग्रामीणों ने इसकी सूचना चक्रधरनगर पुलिस को दिया, इससे पुलिस मौके पर पहुंची और स्थल निरीक्षण के बाद शव से कपड़ा हटा कर ग्रामीणों से उसकी पहचान कराई, इससे उसकी पहचान बेहरापाली निवासी सत्यानंद प्रधान (40 वर्ष) झोलाछापा डाक्टर के रूप में हुई, जिससे इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। इस दौरान परिजन मौके पर पहुंचे तो उनका कहना था कि बुधवार की शाम को अपने बाइक से घर से निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। ऐसे में हो सकता है, किसी ने इसकी हत्या कर शव को झाडिय़ों में फेक दिया है। वहीं पुलिस ने पंचनामा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा, जहां मर्ग कायम कर पीएम उपरंात शव परिजनो को सौंप दिया है।

सिर में चोट के निशान

मामले की सूचना मिलने के बाद चक्रधर नगर पुलिस, साइबर और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिल सका है। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

भाई ने जताया शंका

इस संबंध में मृतक के भाई का कहना है कि गांव के दो लोगों से पूर्व में विवाद हुआ था, जिससे संदेह है कि उन्हीं लोगों ने सत्यानंद की हत्या कर लाश को फेक दिया है। हालांकि अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। इससे अब पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, इसके बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

You Might Also Like

कार से 4 लाख नकद जब्त

डॉ. कुमार विश्वास की सुपुत्री अग्रता की शादी में सपत्निक शामिल हुए महावीर अग्रवाल

बोडाझरिया में पुसौर पुलिस की दबिश, 15.8 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

निगम के नोटिस की अवमानना करने पर होगी कार्यवाही

सुशासन को 01 वर्ष संत बाबा गुरु घासीदास स्मृति शासकीय चिकित्सालय में हुआ स्वैच्छिक रक्त शिविर का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 को रायगढ़ में 14 परीक्षा केंद्रों पर 3,515 परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल
Next Article सायकल से गिरकर घायल युवक की मौत, पत्थर में सिर टकराने से हुआ हादसा

खबरें और भी है....

10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 36.97 लाख रुपए की ठगी
होली त्यौहार से पहले बदमाशों की धरपकड़ करने के निर्देश
किशोरी से गैंग रेप, गला घोंटकर जंगल में फेंका
कुल्हाड़ी से संघातिक प्रहार कर बेटी की कर दी हत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?