NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रक से बैटरी चोरी का खुलासा, दो चोरी की बैटरी के साथ दो गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ट्रक से बैटरी चोरी का खुलासा, दो चोरी की बैटरी के साथ दो गिरफ्तार
रायगढ़

ट्रक से बैटरी चोरी का खुलासा, दो चोरी की बैटरी के साथ दो गिरफ्तार

ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में खड़े ट्रक को बनाया निशाना, बैटरी बॉक्स तोडक़र की गई थी चोरी

lochan Gupta
Last updated: February 20, 2026 12:01 am
By lochan Gupta February 20, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में खड़े ट्रक से बैटरी चोरी की घटना पर जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई बैटरियां बरामद कर ली हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ट्रक से चोरी की गई 02 नग बैटरी कीमती करीब 15,000 रुपये जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मामले में प्रार्थी आनंद अग्रवाल (46 वर्ष), निवासी बैकुंठपुर, थाना कोतवाली रायगढ़ ने 17 फरवरी को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करता है। उसका ट्रक क्रमांक ब्ळ-04-क्थ्-8511 का चालक 15 फरवरी की शाम ट्रक को मिशनरी ऑफ चौरिटी, छातामुड़ा रोड के सामने खड़ा कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब चालक ट्रक के पास पहुंचा तो देखा कि बैटरी बॉक्स टूटा हुआ है और उसमें लगे 02 नग बैटरी चोरी हो चुके हैं। प्रार्थी द्वारा अपने स्तर पर तलाश करने के बाद बैटरी नहीं मिलने पर थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2)़ 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय कर पुलिस टीम को संदिग्धों की तलाश में लगाया गया। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र का रहने वाला ननकी निषाद उर्फ चिल्ली चोरी की बैटरी बेचने के लिए ट्रक चालकों से संपर्क कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्टनगर पुलिस सहायता केंद्र के पास घेराबंदी कर संदेही ननकी निषाद उर्फ चिल्ली निवासी सांगीतराई दीपापारा, थाना जूटमिल को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मिथलेश महतो निवासी तुरकुमुड़ा संतोषी मंदिर के पास, थाना जूटमिल के साथ मिलकर ट्रक से बैटरी चोरी करना स्वीकार किया तथा बैटरी को मिथलेश महतो के घर में छिपाकर रखना बताया।
पुलिस टीम ने आरोपियों के मेमोरेंडम पर बताए स्थान से चोरी की गई 02 नग बैटरी कीमती 15,000 रुपये बरामद कर जब्त किया। आरोपी ननकी निषाद उर्फ चिल्ली पेशे से ड्राइवर है, जबकि सह आरोपी मिथलेश महतो के विरुद्ध थाना जूटमिल में हत्या, आगजनी, आबकारी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं तथा उसके विरुद्ध पूर्व में कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

करोड़ों की सरकारी जमीन को हथियाने का प्रयास

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में रायगढ़ तहसीलदार सम्मानित

शहर के विभिन्न स्थानों में विराजी मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, आज होगी खरना पूजा

महापौर ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परमेश्वर सोनी गिरफ्तार
Next Article ऐसे कैसे भविष्य गढेंगे हमारे नवनिहाल

खबरें और भी है....

10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 36.97 लाख रुपए की ठगी
होली त्यौहार से पहले बदमाशों की धरपकड़ करने के निर्देश
किशोरी से गैंग रेप, गला घोंटकर जंगल में फेंका
कुल्हाड़ी से संघातिक प्रहार कर बेटी की कर दी हत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?