NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डीएमएफ मद से बदलेगी जिले के वनांचल क्षेत्रों की तस्वीर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > डीएमएफ मद से बदलेगी जिले के वनांचल क्षेत्रों की तस्वीर
रायगढ़

डीएमएफ मद से बदलेगी जिले के वनांचल क्षेत्रों की तस्वीर

32 करोड़ की लागत से बन रही 14 सडक़े, कलेक्टर ने किया स्थलीय निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: February 19, 2026 12:08 am
By lochan Gupta February 19, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले के उत्खनन प्रभावित वनांचल क्षेत्र घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा और धरमजयगढ़ विकासखंड की तस्वीर अब तेजी से बदलने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप सुदूर एवं आदिवासी बहुल ग्रामों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। सुदूर एवं आदिवासी बहुल ग्रामों को अब मजबूत और टिकाऊ सडक़ों से संपर्क जोडऩे जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप ग्रामीण अंचलों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से 32 करोड़ 12 लाख 21 हजार रुपए की लागत से 14 सडक़ निर्माण एवं मरम्मत कार्य प्रगतिरत हैं।
इन परियोजनाओं का लक्ष्य केवल सडक़ निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि सुदूर वनांचल क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करना है। लंबे समय से कच्चे, उबड़-खाबड़ और बरसात में बाधित होने वाले मार्गों के कारण ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक पहुंचने में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अब इन सडक़ों के निर्माण से बारहमासी आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा और ग्रामीण जीवन में व्यापक सकारात्मक बदलाव आएगा।
धरमजयगढ़ विकासखंड में सेमीपाली से कोंध्रा, ससकोबा मेन रोड से पाराघाटी, ससकोबा पाराघाटी रोड से बैगापारा तथा ग्राम पंचायत पुसल्दा से चितापाली तक सडक़ एवं रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। तमनार विकासखंड में पतरापाली से बरकसपाली, अमलीढोढ़ा पीएमजीएसवाई रोड से समकेरा गौरबहरी, पालीघाट तमनार से जोबरो, टी-10 बरकसपाली से रेगालबहरी तथा कांटाझरिया से सलिहारी तक मार्ग निर्माण कार्य संचालित हैं।
घरघोड़ा क्षेत्र में तुमीडीह से छर्राटांगर, कुडुमकेला से पुरी तथा घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग से कुरुंजखोल तक सडक़ निर्माण कार्य जारी है। लैलूंगा विकासखंड में गहनाझरिया-सुकवासुपारा से लभनीपारा और खरसिया विकासखंड में खडग़ांव से गोड़पार बस्ती तक सडक़ निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन मार्गों के तैयार होने से दर्जनों गांवों का सीधा संपर्क मुख्य सडक़ों से स्थापित होगा और आंतरिक ग्रामीण संपर्क मार्गों को स्थायी मजबूती मिलेगी।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने पिछले दिनों जिलें के सुदूर वनांचल क्षेत्र तमनार विकासखंड अंतर्गत डीएमएफ मद से स्वीकृत पतरापाली से बरकसपाली मार्ग का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए निर्माण कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप कराने के सख्त निर्देश दिए। सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच करने तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि सडक़ों का यह नेटवर्क आदिवासी एवं दूरस्थ ग्रामों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगा। विद्यार्थियों को विद्यालय और महाविद्यालय तक पहुंचने में सुविधा होगी, मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी और किसानों को अपनी उपज मंडियों तक ले जाने में सहूलियत प्राप्त होगी। आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस और राहत दलों की पहुंच भी सुनिश्चित होगी।
उल्लेखनीय है कि वर्षों से कई गांव ऐसे रहे हैं जहां वर्षा ऋतु में भारी परेशानियों का सामना करना करना पड़ता था। गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों और स्कूली बच्चों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब पक्की एवं टिकाऊ सडक़ों के निर्माण से इन समस्याओं का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।

You Might Also Like

जवान लड़कियों को मज़बूत बनाना, कम्युनिटी को बेहतर बनाने के लिए एनटीपीसी लारा तत्पर

विक्रांत शर्मा का निधन, आज होगी अंत्येष्टि

खाद्य विभाग ई-केवाईसी में लाए तेजी-कलेक्टर

गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के माध्यम से घर-घर पहुंचकर गाय की महत्ता पर प्रकाश डालेंगे

कलेक्टर ने तालाब गहरीकरण व उद्यान रोपणी कुंजारा का किया निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आई.एम.ए.रायगढ़ ने मेकाहारा को दिए 100 बेडशीट
Next Article ट्रांसपोर्ट नगर के कचरा डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग

खबरें और भी है....

जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला-सीएम साय
मेकाहारा कैंपस में तीसरी मंजिल से गिरकर स्कूली छात्रा की मौत
युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, उपचार के दौरान मौत
बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली से किया रेप
जलकर नहीं पटाने वाले बड़े बकायेदारों के कट रहे नल कनेक्शन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?