NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सांसदों के साथ महाप्रबंधक व रेल अधिकारियों हुई बैठक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सांसदों के साथ महाप्रबंधक व रेल अधिकारियों हुई बैठक
रायपुर

सांसदों के साथ महाप्रबंधक व रेल अधिकारियों हुई बैठक

बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रायपुर की अध्यक्षता मे बैठक का हुआ आयोजन, यात्री सुविधाओं तथा रेल विकास से संबन्धित कार्यों पर बैठक में हुई चर्चा

lochan Gupta
Last updated: February 17, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta February 17, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले संसदीय क्षेत्रों के माननीय सांसदों की बैठक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के साथ आज दिनांक 17 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित यह बैठक सौहार्दपूर्ण तथा सहयोगात्मक माहौल में बृजमोहन अग्रवाल माननीय सांसद रायपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
इस बैठक में बृजमोहन अग्रवाल सांसद लोकसभा, रायपुर के अलावा भोजराज नाग- सांसद- कांकेर लोकसभा, महेश कश्यप, सांसद-बस्तर लोकसभा, श्रीमती रूपकुमारी चौधरी- सांसद-महासमुन्द लोकसभा, सहित अरुण सिंह चौहान सांसद प्रतिनिधि (तोखन साहू- राज्यमंत्री / आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार), निलेश देशमुख सांसद प्रतिनिधि (विजय बघेल सांसद / दुर्ग लोकसभा), सद्दाम सोलंकी सांसद प्रतिनिधि (श्रीमती फूलोदेवी नेताम- सांसद/ राज्यसभा), जसकरण सांसद प्रतिनिधि (श्रीमती रंजीत रंजन- सांसद/राज्य सभा) एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश मंडल रेल प्रबंधक रायपुर दयानंद, मुख्यालय के प्रधान विभागाध्यक्ष एवं मंडल के अधिकारीगण उपस्थित रहे बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्री तरुण प्रकाश ने उपस्थित सांसदों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी के मार्गदर्शन और बहुमूल्य सुझाव का लाभ हमें अपनी सेवाओं को और बेहतर करने में मिलेगा
बैठक में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल मे ट्रेनों के ठहराव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चल रहे विकासात्मक कार्य, छत्तीसगढ़ को मिली नई ट्रेनों सहित माननीय सांसदों द्वारा दिए गए एजेंडों पर विचार विमर्श किया गया। यात्री सुविधाओं तथा विकासात्मक कार्यों, यात्री सुविधाओं,आधारभूत संरचना का विकास, गाडिय़ों का क्षमता आवर्धन, यात्रियों के लिए टिकटिंग प्रणाली को अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन आदि की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
सांसदों द्वारा मंडल में हो रहे विकास कार्यों, उपलब्ध यात्री सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया गया तथा अपने क्षेत्र से संबन्धित विभिन्न जन सरोकारों से संबन्धित मुद्दों के माध्यम से स्थानीय स्तर की समस्याओं तथा जनता की आकांक्षाएं एवं अपेक्षाओं के अनुरूप विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधा का विस्तार करने की आवश्कताओं से अवगत कराया तथा ट्रेनों के ठहराव, नई रेल सेवाओं पर सुझाव दिए। साथ ही बैठक में विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधाओं तथा रेलवे विकास से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
महाप्रबंधक ने सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र की जनता की आकांक्षाएं एवं अपेक्षाओं से रेल प्रशासन को अवगत कराने एवं विकासात्मक सुझाव देने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही बैठक में उठाए गए मुद्दों तथा सुझावों को नियमानुसार प्राथमिकता के साथ पूरा करने के प्रयास के प्रति आश्वस्त किया।
बैठक के अंत में उप-महाप्रबंधक(सामान्य) समीर कान्त माथुर ने सुझाव देने तथा बैठक को सफल बनाने हेतु मंत्री, सभी सांसदों एवं सांसद प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। बैठक समाप्ति के पश्चात बृजमोहन अग्रवाल सांसद लोकसभा, रायपुर के द्वारा छत्तीसगढ़ की सामग्री के लिए लोकप्रिय बना वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल की संचालिका श्रीमती जानकी सिन्हा को गढ़ कलेवा सामग्री-ठेठरी, खुरमी, अड़सा और श्रीमती राधा को मुरकू, चकली, अचार पापड़ बड़ी एवं अशोक देवांगन सीनियर टेक्नीशियन स्क्रैप आर्टिस्ट रायपुर डिविजन को स्क्रेप से दुर्गा माता, विश्वकर्मा भगवान, बुद्ध भगवान, मेक इन इंडिया शेर, बस्तर आर्ट, गेटवे ऑफ़ इंडिया 12 फीट बड़े गणपति अन्य लोकप्रिय कृतियां के लिए सम्मानित किया गया।

You Might Also Like

पटवारी ग्रामीण राजस्व व्यवस्था की रीढ़ : सीएम साय

सीएम साय से मंत्री नितिन नवीन ने की सौजन्य मुलाकात

सीएम साय ने कलेक्टरों के साथ की वीसी

रायपुर के होटल में रायगढ़ के युवक ने लगाई फांसी

‘चिट्टा’ की बड़ी खेप के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article द रामेश्वरम कैफे की फ्रेंचाइजी दिलाने 56.26 लाख की ठगी
Next Article 45 वें राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में

खबरें और भी है....

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, बाप-बेटे की मौके पर मौत, पत्नी व दूसरा पुत्र घायल
उधारी रकम के विवाद पर ब्लेड से हमला
कबाड़ चोरों पर पुलिस की पैनी नजर, दो आरोपी गिरफ्तार
फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Popular Posts

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?