रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रायगढ़ प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों के लिए ‘सौजन्य भेंट एवं रात्रि भोज’ का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कोलता समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सामाजिक हितों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ कोलता समाज के जिला अध्यक्ष ललित साहा ने डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत अन्य पिछड़ा वर्ग छात्राओं के लिए शासकीय छात्रावास की मांग किया गया है, जिसे मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री ने उचित मांग समझकर आश्वासन दिया है। भेंट मुलाकात में ललित साहा के साथ छत्तीसगढ़ कोलता समाज के विलिस गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, कार्तिकेश्वर भोई कोषाध्यक्ष, सफेद गुप्ता एवं अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।



