NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अच्छे कार्यों के लिए पुलिस ने दिया प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अच्छे कार्यों के लिए पुलिस ने दिया प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो
रायगढ़

अच्छे कार्यों के लिए पुलिस ने दिया प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो

lochan Gupta
Last updated: February 8, 2026 11:37 pm
By lochan Gupta February 8, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। पुलिसिंग को सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को छाल थाना में एक कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम कोटवारों की बैठक ली गई, जिसमें कोटवारों से गांव की गतिविधियों की जानकारी, व दुर्घटना पर तत्काल पुलिस को सूचना देने कहा गया। वहीं समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में छाल पुलिस ने ग्राम तरेकेला निवसी नीरज सिदार एवं सादराम राठिया को विशेष रूप से सम्मानित किया। इन दोनों युवाओं ने बीती रात ग्राम तरेकेला के पास मुख्य मार्ग पर पेड़ से टकराकर घायल हुए कोरबा निवासी एक अंजान युवक को मानवता का परिचय देते हुए तत्काल छाल अस्पताल पहुंचाया। इतना ही नहीं, युवक को कोरबा रेफर किए जाने तक वे अस्पताल में उसके साथ बने रहे। सडक़ दुर्घटना की सूचना पर छाल पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। जहां थाना प्रभारी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर उन्होंने ऐसे युवाओं के कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए सम्मानित करने का निर्णय लिया। इसी क्रम में ग्राम रिलो निवासी लवकुश महंत एवं ग्राम पुसल्दा निवासी हरिशंकर चौहान को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ये दोनों युवा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसमित्र की तरह सहयोग कर रहे हैं और लगातार पुलिस का सकारात्मक सहयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही हाई स्कूल कटाईपाली के होनहार छात्र गगन कुमार को भी सम्मानित किया गया, जिसने कक्षा दसवीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साथ ही ग्राम पोड़ी के कोटवार छेदूदास को उनके कर्तव्यों के ईमानदार एवं जिम्मेदार निर्वहन के लिए पुरस्कृत किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे नागरिकों को सम्मानित करना न केवल उनका उत्साह बढ़ाता है। बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान थाना छाल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

You Might Also Like

ठेकेदार व आटो चालक के बीच गहराता जा रहा विवाद

करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

कबाड़ बीनने वाले की चाकू मारकर हत्या

एक दिन यह शरीर भस्म में परिवर्तित हो जाएगा: चिन्मयानंद बापू

रेलवे स्टेशन में लगी बैग स्केनर मशीन में लटका रहता है ताला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनडीपीएस एक्ट के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Next Article सडक़ हादसे पर रोक लगाने मोटर व्हीकल एक्ट की जांच तेज

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?