रायगढ़। सामाजिक व धार्मिक कार्यों के लिए अग्रणी चक्रधर नगर युवा समिति द्वारा इस बार रायगढ़ स्टेडियम के सामने भव्य पंडाल में गणेश पूजन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के परिपेक्ष्य में 9 सितंबर को भव्य भंडारे का भी आयोजन रखा गया है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने वाली संस्था चक्रधर नगर युवा समिति हर साल गणेश पूजन महोत्सव का भव्य आयोजन करती है। इस बार यह सक्रिय समिति रायगढ़ स्टेडियम के ठीक सामने भव्य पंडाल में गणेश पूजन उत्सव मनाने जा रहा है। समिति के युवा सदस्य पूजन महोत्सव को भव्यता देने के लिए पूरी शिद्दत के साथ जुटे हुए हैं। हर बार की तरह इस बार भी समिति के सदस्य गणेश पूजन को महोत्सव के रूप में मनाने तत्पर्य हैं। समिति के अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति के पदाधिकारी व सदस्य विघ्नहर्ता गणेश भगवान की मूर्ति की स्थापना शुभ मुहूर्त यानी शनिवार 7 सितंबर को सुबह 11 बजे विधि-विधान से करेंगे। संध्या 7 बजे आरती और शाम 7.30 बजे भजन का कार्यक्रम रखा गया है। इसी क्रम में रविवार 8 सितंबर को प्रात: 9 बजे आरती, शाम 7 बजे आरती व शाम 7.30 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। सोमवार 9 सितंबर को प्रात: 9 बजे आरती और दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, इसी दिन शाम 7 आरती हवन और शाम 7:30 बजे भजन संध्या होगा।