NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लोरो में संघ का घोष वादन, शिवरात्रि पर शिवमय हुआ वातावरण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > लोरो में संघ का घोष वादन, शिवरात्रि पर शिवमय हुआ वातावरण
जशपुरनगर

लोरो में संघ का घोष वादन, शिवरात्रि पर शिवमय हुआ वातावरण

lochan Gupta
Last updated: February 16, 2026 12:20 am
By lochan Gupta February 16, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जशपुर जिला के स्वयंसेवकों द्वारा लोरो स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में भव्य घोष वादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से संपूर्ण वातावरण शिवमय हो उठा और श्रद्धालुओं में अद्भुत उत्साह का संचार हुआ। संघ परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व को घोष दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इसी क्रम में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित घोष वादन करते हुए विविध रचनाओं में घोष वादन प्रस्तुत किया। शंख, आनक, प्रणव, झल्लरी, त्रिभुजी सहित अनेक वाद्ययंत्रों की सुमधुर ध्वनि से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। घोष की तालबद्ध धुनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का प्रारंभ शाखा से हुआ। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने घोष की पारंपरिक धुनों के माध्यम से भक्ति एवं राष्ट्रभाव का समन्वय प्रस्तुत किया। संचलन के दौरान अनुशासन, एकरूपता और समरसता का प्रेरक दृश्य उपस्थित रहा, जिसे देखने के लिए क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।
स्थानीय, गणमान्य नागरिकों एवं मंदिर समिति के सदस्यों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में संगठन, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना का विस्तार होता है। उपस्थित भक्तजनों ने श्रद्धा भाव से घोष वादन का श्रवण किया और स्वयंसेवकों के अनुशासन एवं प्रस्तुति की प्रशंसा की। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर लोरो में आयोजित घोष वादन कार्यक्रम ने भक्ति, संस्कृति और संगठनात्मक शक्ति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया, जो देर तक क्षेत्रवासियों के मन में अंकित रहा।

You Might Also Like

शादी का झांसा देकर महिला सब-इंजीनियर से दुष्कर्म

जल संरक्षण बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

पुलिस ने सीखा सी.पी.आर. देकर जीवन बचाने का हुनर

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 251 जोड़े विवाह परिणय सूत्र में बंधे

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब
Next Article ग्राहक तलाशते चोरी की बाईक के साथ दो पकड़ाये

खबरें और भी है....

सूर्या ‘सेना’ के आगे पाक का सरेंडर, 61 रनों से भारत ने चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा धाम-सीएम
जिंदल के गर्म राखड़ में घुसने से महिला झुलसी, उपचार के दौरान मौत
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
ग्राहक तलाशते चोरी की बाईक के साथ दो पकड़ाये

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सूर्या ‘सेना’ के आगे पाक का सरेंडर, 61 रनों से भारत ने चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?